Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Retired IAS officer rakesh agrawal murder accused varun kumar shocking confession bhopal

रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: पूछताछ में बेखौफ होकर जवाब दे रहा आरोपी, बोला- भागता नहीं तो अपराधी कैसे कहलाता

Wed, 04 Nov 2026 11:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 11:12 PM IST
सार

भोपाल में पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले बयान दिए हैं। उसने अधिकारी के कथित रूखे व्यवहार को हत्या की वजह बताया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस आरोपी से सर्जिकल ब्लेड बरामद कराकर घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी।

विज्ञापन
Retired IAS officer rakesh agrawal murder accused varun kumar shocking confession bhopal
मृतक राकेश अग्रवाल और केयरटेकर वरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी वरुण कुमार के बयानों ने पुलिस और आमजन को चौंका कर रख दिया है। हमीदिया अस्पताल में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने बेहद ठंडे दिमाग से जो खुलासे किए हैं, उसने उसकी कुंठित और आपराधिक मानसिकता को बेनकाब कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के सामने बेखौफ अंदाज में वरुण ने कहा, 'आईएएस  एक ब्रांड है। उनका व्यवहार रूखा था, इसलिए मार दिया। जानकारी के अनुसार जब पुलिस ने उससे पूछा कि वारदात के बाद जब उसे पता था कि पकड़ा जाएगा, तो वह भागा क्यों? इस पर वरुण का जवाब था तुरंत पकड़ा जाता तो कोई मुझे जान नहीं पाता। भागता नहीं तो क्रिमिनल कैसे कहलाता? 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: फरार केयरटेकर आगरा से गिरफ्तार, हिरासत से भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी केयरटेकर ने बताया कि पूर्व आईएएस अधिकारी का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। पैर दबाने के दौरान वे ताना मारते थे कि 'तुम्हारे हाथ तो महिलाओं जैसे हैं।' इन बातों से  कि कारण उसने सबक सिखाने का मन बना लिया था। वरुण को जेल जाने या सजा का कोई खौफ नहीं है। इसके जवाब में उसने कहा कि उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है और पिता ने तीसरी शादी कर ली है, इसलिए जब कोई अपना ही नहीं बचा, तो डर किस बात का।

घटना का रिक्रिएशन करेगी पुलिस
डॉक्टरों के मुताबिक शुक्रवार तक उसे अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इसके बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर जाएगी, जहां हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड की बरामदगी और क्राइम सीन रिक्रिएट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed