Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Niwari: 61.52% Voting to Remove Jaron Khalsa Council President, Results on November 6

निवाड़ी की जैरोन खालसा नगर परिषद अध्यक्ष को हटाने के लिए 61.52% मतदान, 6 नवंबर को आएगा फैसला

Wed, 04 Nov 2026 10:25 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 04 Nov 2026 10:25 PM IST
सार

निवाड़ी जिले की जैरोन खालसा नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम पस्तोर की कुर्सी पर फैसला अब 6 नवंबर को होगा। उन्हें पद से वापस बुलाने के लिए हुए मतदान में 61.52 प्रतिशत वोट पड़े। 12 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन
Niwari: 61.52% Voting to Remove Jaron Khalsa Council President, Results on November 6
मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी जिले की जैरोन खालसा नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम पस्तोर को पद से हटाने के लिए बुधवार को मतदान हुआ। अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए हुए इस मतदान में 61.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अब सभी की नजरें 6 नवंबर को होने वाली मतगणना पर हैं। इसके बाद तय होगा कि कुसुम पस्तोर अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी या उन्हें पद छोड़ना पड़ेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए 4 नवंबर को मतदान कराया गया। जैरोन खालसा नगर परिषद में कुल 15 वार्ड हैं। वर्ष 2022 के आम चुनाव में कुसुम पस्तोर अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल:  नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- जीतने पर खुद को होशियार और हारने पर चुनाव आयोग को बताते हैं बेईमान
विज्ञापन


12 पार्षदों ने दिया था प्रस्ताव
नगर परिषद के 15 निर्वाचित पार्षदों में से 12 ने अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने का प्रस्ताव कलेक्टर निवाड़ी को सौंपा था। यह प्रस्ताव मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 47 के तहत दिया गया था। इसके बाद अध्यक्ष को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई और बुधवार को मतदान कराया गया। अब 6 नवंबर को मतगणना के बाद इस प्रक्रिया का परिणाम सामने आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल: हनुमान अंश फिल्म के गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, सीएम से की थी मदद की गुहार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed