फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Update Extreme heat continues to wreak havoc in MP

हाय गर्मी! एमपी में भीषण गर्मी का कहर जारी, सूरज की तपिश में लोगों का निकलना मुश्किल; तीन दिन लू का अलर्ट

Tue, 21 May 2024 10:11 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 May 2024 10:11 AM IST
सार

MP Weather: मध्य प्रदेश में अब प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। सूबे में पड़ रही गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। दोपहर के वक्त सूरज की तपिश में निकालना बेहद मुश्किल हो रहा है। लोग जरूरी काम से ही बाहर जा रहे हैं।

विज्ञापन
MP Weather Update Extreme heat continues to wreak havoc in MP
एमपी में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मई महीने में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 20 से लेकर 23 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। 25 मई से नौतपे की शुरुआत भी होने वाली है। इसके बाद गर्मी और बढ़ सकती है। लू के साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें राजधानी भोपाल के साथ इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, दतिया, सागर, भिंड, मुरैना, उज्जैन भी शामिल है।

विज्ञापन

दूसरी ओर प्रदेश के कुछ जिलों में अंधी तूफान के साथ बारिश की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि छिंदवाड़ा, अशोकनगर, शिवपुरी, मैहर के साथ कुछ अन्य जगहों पर तापमान कम रहेगा और बारिश भी होने की संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


यहां गिर सकते हैं ओले
बैतूल, विदिशा, सागर और उत्तरी छिंदवाड़ा में बिजली के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं 80 किमी प्रति घंटे की गति से बहने की संभावनाएं हैं। साथ ही उत्तरी भोपाल, राजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, दमोह, सिवनी, पांढुर्ना, पन्ना, सतना, रीवा मऊगंज एवं शाजापुर में मध्यम धूल, तूफान के साथ बिजली और ओलावृष्टि होने की संभावनाएं जताई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed