फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi will visit Anandpur Dham in Isagarh today, will visit Guruji Maharaj temple and offer prayers

MP News: पीएम मोदी आज आएंगे ईसागढ़ के आनंदपुर धाम, गुरुजी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे

Fri, 11 Apr 2025 07:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 11 Apr 2025 07:31 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले स्थित ईसागढ़ तहसील के आनंदपुर धाम का दौरा करेंगे। यह यात्रा उनकी भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित और समृद्ध करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पीएम मोदी गुरुजी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और आनंदपुर धाम के मंदिर परिसर का भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन
MP News: PM Modi will visit Anandpur Dham in Isagarh today, will visit Guruji Maharaj temple and offer prayers
PM Modi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में ईसागढ़ तहसील के आनंदपुर धाम आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुरुजी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे और आनंदपुर धाम स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि हम देश की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में शुक्रवार दोपहर करीब 3:15 बजे मध्य प्रदेश के ईसागढ़ में गुरुजी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद आनंदपुर धाम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal Crime: मप्र के पूर्व डीजीपी एचएम जोशी का घरेलू सहायक ने गला दबाया, सामान भी चुरा ले गया
विज्ञापन


बता दें, आध्यात्मिक और पारमार्थिक उद्देश्य से स्थापित आनंदपुर धाम 315 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आधुनिक गौशाला संचालित है, जिसमें 500 से अधिक गौवंश है। आनंदपुर ट्रस्ट यहां कृषि कार्य भी कर रहा है। श्री आनंदपुर ट्रस्ट ग्राम सुखपुर तहसील ईसागढ़ में 1977 से चैरिटेबल अस्पताल संचालित है। यहां मरीजों के लिए 125 बिस्तरों की व्यवस्था है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 600 मरीजों की ओपीडी संचालित है। यहां एमडी फिजिशियन, डेंटल स्पेशलिस्ट, एमएस जनरल सर्जरी, एम.एस. आर्थोपेडिक, कॉर्डियोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट तथा नेत्र सर्जन पदस्थ हैं। वर्ष में विशेष स्वास्थ्य शिविर भी यहां आयोजित किए जाते हैं। ट्रस्ट द्वारा आनंद प्राथमिक विद्यालय सुखपुर, आनंद माध्यमिक विद्यालय आनंदपुर तथा आनंद मिडिल स्कूल ग्राम सुखपुर में संचालित हैं, जिसमें 62 शिक्षक-शिक्षिकाएं पदस्थ हैं एवं 1215 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: जमीन पर बैठ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

श्री आनंदपुर ट्रस्ट के अन्य महत्वपूर्ण सत्संग केंद्र श्री प्रयागधाम जिला पुणे (महाराष्ट्र), श्री आनंदपुर सत्संग ट्रस्ट जम्मू, अमरधाम चैम्बूर मुंबई (महाराष्ट्र), विवेक धाम बेंगलुरू (कर्नाटक), स्वरूप धाम पथरीताल गोंडा (उ.प्र.), आनंदधाम पंचगुणी जिला सतारा (महाराष्ट्र), आनंदधाम वसंतकुंज (दिल्ली) तथा श्री संतनगर जिला धौलपुर (राजस्थान) में संचालित है। मध्य प्रदेश में पुनीत धाम जिला शिवपुरी, परमधाम जिला ग्वालियर और सुखधाम जिला इंदौर में ट्रस्ट के सत्संग केंद्र स्थापित हैं। श्री आनंदपुर ट्रस्ट एवं इसके अन्य आश्रमों में वैशाखी, गुरु पूर्णिमा, दीपावली, मकर संक्रांति और श्री परमहंस जी का जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है। 

ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में गेहूं उपार्जन के लिए 15.33 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 5027 करोड़ का अब तक भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed