फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 15.33 lakh farmers have registered for wheat procurement in MP, 5027 crores have been paid so far

MP News: एमपी में गेहूं उपार्जन के लिए 15.33 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 5027 करोड़ का अब तक भुगतान

Thu, 10 Apr 2025 06:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 10 Apr 2025 06:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 जनवरी से 9 अप्रैल तक आयोजित की गई। इस अवधी में 15 लाख 33 हजार किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। 

विज्ञापन
MP News: 15.33 lakh farmers have registered for wheat procurement in MP, 5027 crores have been paid so far
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर लगे हैं गंभीर आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सरकार समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी कर रही है। प्रदेश भर में 20 जनवरी से 9 अप्रैल तक 15.33 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और 26.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हो चुका है। इस पर राज्य सरकार द्वारा 5027 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि 15 मार्च से 5 मई 2025 तक चलने वाले उपार्जन सीजन के लिए राज्य में 3,528 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसानों को प्रति क्विंटल 2,425 समर्थन मूल्य के साथ 175 बोनस मिलाकर कुल 2,600 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। अब तक 3.09 लाख किसानों से गेहूं खरीदा गया है, जिसमें से 24.44 लाख मीट्रिक टन का परिवहन और 21.86 लाख मीट्रिक टन का सुरक्षित भंडारण किया जा चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: पूर्व बिशप पीसी सिंह के खिलाफ 2.45 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज किया
विज्ञापन

 
मंत्री राजपूत ने कहा कि शेष भुगतान भी 3 से 5 कार्य दिवसों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रदेश सरकार किसानों को समय पर उचित मूल्य देने और उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है और खरीदी व्यवस्था को सरल एवं व्यवस्थित बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News:  पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- ईवीएम बहुत बड़ा धोखा, पटवारी ने किया भाजपा-संघ के खिलाफ संघर्ष का आह्वान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed