फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP state president VD Sharma sat on the ground and listened to the problems of the villagers, gave i

MP: जमीन पर बैठ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Thu, 10 Apr 2025 06:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 10 Apr 2025 06:26 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने 'बस्ती गांव चले अभियान' के तहत कटनी जिले के घगरी कलां गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने आदिवासी बस्ती में चौपाल लगाई, जहां वह जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी की कमी और अवैध शराब की बिक्री जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान मांगा, जिस पर शर्मा ने तत्काल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
MP News: BJP state president VD Sharma sat on the ground and listened to the problems of the villagers, gave i
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ग्रामीणों से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने गुरुवार को ‘बस्ती गांव चले अभियान’ के तहत कटनी जिले के घगरी कलां गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी बस्ती में चौपाल लगाई, जहां वह जमीन पर बैठकर ग्रामीणों के साथ बातचीत की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना और उज्जवला योजना के बारे में ग्रामीणों से विस्तार से जानकारी ली और उन्हें लाभ उठाने को कहा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News:  पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- ईवीएम बहुत बड़ा धोखा, पटवारी ने किया भाजपा-संघ के खिलाफ संघर्ष का आह्वान
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चौपाल के दौरान अपनी समस्याएं भी रखीं। खासकर पानी की गंभीर समस्या को लेकर उन्होंने शिकायत की। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मौके पर ही पीएचई विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की और उन्हें तत्काल पानी की समस्या को हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मियों में किसी भी गांव में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द ही उनकी टीम गांव का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले और समस्या का निराकरण करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश का सड़कों और फ्लाईओवर की मिलेगी सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण

साथ ही, गांव के लोगों ने अवैध शराब की बिक्री जैसी अनैतिक गतिविधियों की शिकायत भी की। इस पर शर्मा ने मौके पर ही थाना प्रभारी को सख्त हिदायत दी और कहा कि यहां भाजपा की सरकार है, जहां इस प्रकार की गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी अधिकारी ने जनता के कामों में लापरवाही या कोताही बरती, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed