फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Former MP DGP HM Joshi's domestic help strangled him, also stole his belongings

Bhopal Crime: मप्र के पूर्व डीजीपी एचएम जोशी का घरेलू सहायक ने गला दबाया, सामान भी चुरा ले गया

Thu, 10 Apr 2025 10:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 10:04 PM IST
सार

पूर्व डीजीपी एचएम जोशी के साथ घरेलू सहायक रफीक ने मारपीट कर नकदी और कीमती सामान चुराने का प्रयास किया। मामला हबीबगंज थाने में दर्ज हुआ है। एजेंसी द्वारा नियुक्त रफीक पर शक जताते हुए जोशी ने सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Former MP DGP HM Joshi's domestic help strangled him, also stole his belongings
एचएम जोशी ने बताई सारी घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक और 1948 बैच के आईपीएस अधिकारी एचएम जोशी के यहां एक एजेंसी के जरिए कार्य करने वाले घरेलू सहायक द्वारा मारपीट करने और कुछ कीमती सामान साथ ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 99 वर्षीय पूर्व डीजीपी जोशी एमपी कैडर के बर्खास्त आईएएस दिवंगत अरविंद जोशी के पिता हैं और बर्खास्त आईएएस टीनू जोशी के ससुर हैं। वे ई-5/3 में रहते हैं। 
विज्ञापन


एचएम जोशी ने हबीबगंज थाने को लिखित शिकायत में कहा है कि असमर्थ होने के कारण उन्होंने विट्ठल मार्केट, मेट्रो प्लॉजा अरेरा कॉलोनी में संचालित एजेंसी के संचालक शक्ति खरे से एक दैनिक कर्मचारी के रूप में रफीक को घर पर रखा था। वह मेरे केयर टेकर यानी घरेलू सहायक का कार्य करता था, उसे 18 से 20 हजार रुपये प्रति माह वेतन देता था। पूर्व डीजीपी जोशी ने कहा कि आठ अप्रैल को मैं शाम साढ़े चार बजे ड्राइंग रूप में बैठकर अखबार पढ़ रहा था। तभी रफीक ने थोड़ी देर बाहर जाने के लिए मुझसे अनुमति मांगी। वह 15-20 मिनट में लौटकर आया तो मेरा गला दबोचा और बोला कि जितना भी पैसा रखा है, मेरे हवाले कर दो। मैं डर गया और इसी समय सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले परिवार में से गीता जो कि मेरे लिए खाना बनाने के लिए अंदर आई, उसे देखकर रफीक ने मुझे छोड़ दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ राजधानी में विरोध प्रदर्शन, आरिफ मसूद बोले- हम इस कानून को नहीं मानेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम पांच बजे गीता का पति महेंद्र आया, जो मेरी रात में देखभाल करता है तो उसने देखा तो मेरे थैले से एक हजार रुपये, गायब थे। 9 अप्रैल को रफीक आया तो उससे पूछता तो कहा कि मैंने रुपये खर्च कर दिए, वापस कर देंगे। इसके बाद मैंने उसे वापस भेज दिया। जिस एजेंसी से उसे हायर किया था, शिकायत के बाद उसने भी कोई रिस्पांस नहीं दिया। उसके जाने के बाद घर के कीमती सामान की जांच कराई तो पीतल की मूर्तियां, हाथी, गायब हैं। उन्होंने कहा कि मुझे शक है कि यह रफीक ही चुराकर ले गया है। यह बहुत गंभीर मामला है, मेरी जान को खतरा है। मुझे सुरक्षा देने के साथ रात्रि इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। 

ये भी पढ़ें- प्रदेश की तीन घटनाओं पर कांग्रेस हमलावर, नायक बोले- प्रदेश सरकार का कुशासन जनता के जीवन से खिलवाड़

80 के दशक में सेवानिवृत्त हुए हैं जोशी
पूर्व डीजीपी एचएम जोशी 1948 बैच के रिटायर्ड आईपीएस हैं। 80 के दशक में वे मध्य प्रदेश के डीजीपी रहे चुके हैं। हबीबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत की जांच शुरू कर दी है। रफीक को बुलाकर पूछताछ की जाएगी, साथ ही उक्त एजेंसी संचालक से भी पता लगाया जाएगा कि उसने नौकर का वेरीफिकेशन के बाद जॉब पर भेजा था कि नहीं। जोशी के पड़ोस में ही उनके भाई सीए विनोद जोशी का परिवार रहता है। एचएम जोशी के बड़े बेटे और आईएए अरविंद जोशी का 2022 में निधन हो चुका है। वे भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त हो गए थे। उनकी पत्नी आईएएस टीनू जोशी भी उसी भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त हैं। एचएम जोशी के छोटे बेटे राजीव जोशी उनके साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed