फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Digvijaya Singh to Undertake 950-Km Padyatra at 79 Practising 8 Km Daily Why It Starts on October 20

एमपी: 79 की उम्र में दिग्विजय की 950 किमी पदयात्रा, रोज 8 किमी की प्रैक्टिस; 20 अक्तूबर से शुरुआत, जानिए वजह?

Wed, 23 Sep 2026 03:14 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 23 Sep 2026 03:14 PM IST
सार

79 साल की उम्र में दिग्विजय सिंह एक बार फिर लंबी पदयात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं। विजयादशमी से शुरू होने वाली 950 किलोमीटर की यात्रा के लिए वे रोज 8 किलोमीटर पैदल चलकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। उज्जैन से अयोध्या तक प्रस्तावित इस यात्रा को उन्होंने गैर-राजनीतिक बताया है। यात्रा के जरिए वे धर्म और आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की मांग उठाने के साथ राम मंदिर के चंदे-चढ़ावे का हिसाब मांगेंगे।

विज्ञापन
MP News: Digvijaya Singh to Undertake 950-Km Padyatra at 79 Practising 8 Km Daily Why It Starts on October 20
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 79 साल की उम्र में करीब 950 किलोमीटर की पदयात्रा की तैयारी में जुट गए हैं। 20 अक्टूबर, विजयादशमी से वे उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू करेंगे। यात्रा से पहले उन्होंने पैदल चलने की प्रैक्टिस शुरू कर दी है और इन दिनों हर दिन करीब 8 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। यात्रा मध्यप्रदेश के उज्जैन से शुरू होकर आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, गुना और टीकमगढ़ होते हुए ओरछा से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और अयोध्या पहुंचेगी। दिग्विजय सिंह ने यात्रा को गैर-राजनीतिक बताया है। उनका कहना है कि इसमें किसी राजनीतिक दल के झंडे या बैनर नहीं होंगे। उनके मुताबिक यात्रा का उद्देश्य धर्म और आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की मांग उठाना है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर भी वे सवाल उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि वे अयोध्या पहुंचकर दान का हिसाब मांगेंगे और इस मामले में याचिका भी दायर करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश भाजपा में बदलाव: त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव प्रभारी, सांसद रेखा वर्मा सह प्रभारी बनीं
विज्ञापन


8 किमी रोज...सामने 950 किमी की मंजिल
यात्रा शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में दिग्विजय ने लंबी पदयात्रा के लिए रोजाना पैदल चलने का अभ्यास शुरू किया है। वे फिलहाल 8 किलोमीटर प्रतिदिन चल रहे हैं। वहीं प्रस्तावित यात्रा में रोज करीब 15 किलोमीटर चलने की योजना है। यात्रा में सुबह करीब 8 बजे चलना शुरू होगा और पहले चरण में 9 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। दोपहर में भोजन और आराम के बाद शाम को करीब 6 किलोमीटर और चलने की योजना है। इस तरह रोज लगभग 15 किलोमीटर पैदल चलने का कार्यक्रम बनाया गया है। यात्रा 65 से 70 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: पहली अग्निवीर बैच के निकलने से पहले MP सरकार बदलेगी नौकरी के नियम, 10% कोटा 20% करने की तैयारी

दो से तीन हजार लोगों के साथ चलने की तैयारी
यात्रा में शामिल होने के लिए दिग्विजय सिंह के कार्यालय की ओर से गूगल फॉर्म जारी किया गया है। इसमें अब तक करीब 850 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि यात्रा की तैयारियां दो से तीन हजार लोगों को ध्यान में रखकर की जा रही हैं। यात्रा का एमपी में रूट उज्जैन से शुरू होकर आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, गुना और टीकमगढ़ से होकर जाएगा। इसके बाद ओरछा होते हुए यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और अयोध्या पहुंचेगी। 


ये भी पढ़ें-  बेंगलुरु में MP को मिले 1200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, टीएमजेड की जमीन लगभग फुल; अब सेकंड फेज की तैयारी

दशहरे से ही शुरुआत क्यों?
दिग्विजय सिंह ने अपनी पिछली नर्मदा परिक्रमा भी दशहरे के दिन 30 सितंबर 2017 से शुरू की थी। इसी वजह से उन्होंने इस बार भी विजयादशमी के दिन यात्रा शुरू करने का फैसला किया है। 20 अक्टूबर को उज्जैन से यात्रा की शुरुआत होगी। इस यात्रा के जरिए वे राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाने के साथ धर्म के क्षेत्र में पारदर्शिता की मांग करेंगे। 

ये भी पढ़ें- जल जीवन में खेला: 3.85 करोड़ का पूरा भुगतान करने के बाद जांच में टूटी टंकी, घरों में नल नदारद; केस दर्ज

70 की उम्र में नर्मदा परिक्रमा, अब 79 में अयोध्या तक पदयात्रा
दिग्विजय सिंह ने 70 वर्ष की उम्र में पत्नी अमृता राय के साथ नर्मदा परिक्रमा की थी। वर्ष 2017-18 में चली यह यात्रा करीब 3,300 किलोमीटर की थी और 193 दिन में पूरी हुई थी। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से करीब 110 क्षेत्रों से होकर यात्रा की थी। नर्मदा परिक्रमा के बाद 2018 में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस ने 15 साल बाद सरकार बनाई। हालांकि नर्मदा परिक्रमा को कांग्रेस की सत्ता वापसी का कारण नहीं कहा जा सकता, लेकिन दिग्विजय के राजनीतिक रूप से फिर सक्रिय होने के दौर के लिहाज से यह यात्रा महत्वपूर्ण रही।

ये भी पढ़ें-  एमपी में 20 साल बाद बदलेगा बसों का सिस्टम: 25 सितंबर से नई सेवा, निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें; GPS-CCTV से निगरानी

2003 के बाद 10 साल तक नहीं लड़ा चुनाव
1993 से 2003 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह के राजनीतिक सफर में यात्राओं और चुनावी राजनीति के बीच एक और महत्वपूर्ण कड़ी रही है। 2003 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद उन्होंने 10 साल तक चुनाव नहीं लड़ने का संकल्प लिया था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed