फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will give a gift to Shajapur, will perform Bhoomi Pujan and inauguration of 6 industrial units wor

MP News: सीएम शाजापुर को देंगे सौगात, 8,174 करोड़ की 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे

Sun, 16 Nov 2025 09:43 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 16 Nov 2025 09:43 AM IST
सार

शाजापुर जिले में रविवार को विकास की बड़ी सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां उद्योग, सड़क, शिक्षा और किसानों से जुड़े प्रमुख कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे।
 

विज्ञापन
MP News: CM will give a gift to Shajapur, will perform Bhoomi Pujan and inauguration of 6 industrial units wor
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को शाजापुर जिले के मक्सी में आयोजित कार्यक्रम में 8,174 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे दशहरा मैदान, मक्सी से होगी।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नए उद्योगों की स्थापना से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेज और निर्णायक गति मिल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जनजातीय गौरव दिवस: पीएम बोले-जनजातियों का समग्र कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम ने की 5,000 भर्ती की घोषणा
विज्ञापन


मुख्यमंत्री इस दौरान 384 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इसमें 4-लेन मक्सी मार्ग और मक्सी क्षेत्र शहरी मार्ग का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बेहतर अवसंरचना, सुगम परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल सांदीपनि विद्यालय का भी उद्घाटन किया जाएगा। इस विद्यालय के शुरू होने से विद्यार्थियों को उन्नत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण भी करेंगे, जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश- सुशासन संवाद 2.0 का आयोजन कल भोपाल में, सीएम मोहन यादव रखेंगे विचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed