{"_id":"69188454790790021c0a844b","slug":"madhya-pradesh-good-governance-dialogue-2-0-to-be-held-in-bhopal-on-november-16-cm-mohan-yadav-to-be-guest-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य प्रदेश- सुशासन संवाद 2.0 का आयोजन कल भोपाल में, सीएम मोहन यादव रखेंगे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य प्रदेश- सुशासन संवाद 2.0 का आयोजन कल भोपाल में, सीएम मोहन यादव रखेंगे विचार
Sat, 15 Nov 2025 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 15 Nov 2025 07:17 PM IST
सार
साप्ताहिक पत्रिका ‘पाञ्चजन्य’ 16 नवंबर को भोपाल में 'मध्य प्रदेश–सुशासन संवाद 2.0' आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सुशासन, स्वास्थ्य, स्वदेशी संकल्प और फैक्ट चेक पर चर्चा होगी। विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट वक्ता और पाञ्चजन्य के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रवादी साप्ताहिक पत्रिका ‘पाञ्चजन्य’ अपनी सुशासन संवाद शृंखला को आगे बढ़ाते हुए 16 नवंबर को भोपाल में 'मध्य प्रदेश- सुशासन संवाद 2.0' आयोजित कर रही है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन प्रारूप से प्रेरित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, भोपाल में रविवार दोपहर 12:30 से शाम 6 बजे तक चलेगा। यहां विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट अतिथियों के साथ सुशासन, जन स्वास्थ्य, स्वदेशी संकल्प और फैक्ट चेक पर चर्चा होगी।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह हेमंत मुक्तिबोध, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमति संपतिया उड़के, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मोहन तिवारी, स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के निदेशक प्रवीण भट्ट और डीवीजी टेक्नोलॉजी के प्रबंध निदेशक अभिषेक गर्ग अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस संवाद श्रृंखला में पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर और भारत प्रकाशन (दिल्ली) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार गोयल भी मौजूद रहेंगे।