फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Tribal Pride Day: PM says overall welfare of tribals is top priority, CM announces 5,000 recruitments

जनजातीय गौरव दिवस: पीएम बोले-जनजातियों का समग्र कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम ने की 5,000 भर्ती की घोषणा

Sat, 15 Nov 2025 09:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 15 Nov 2025 09:30 PM IST
सार

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में पीएम मोदी ने जनजातीय विकास को शीर्ष प्राथमिकता बताया, जबकि सीएम मोहन यादव ने 133 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन और 5,000 अधीक्षकों की भर्ती की घोषणा की।

विज्ञापन
Tribal Pride Day: PM says overall welfare of tribals is top priority, CM announces 5,000 recruitments
वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शनिवार को जबलपुर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय नायकों के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से किया। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले से वर्चुअली संबोधित किया और जनजातीय समुदाय के इतिहास, योगदान और विकास को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

विज्ञापन



पीएम मोदी बोले-जनजातियों को वरीयता देना ही नीति
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को लंबे समय तक नकारा गया, जबकि कई क्षेत्रों में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा सबसे पहले खोला। उन्होंने कहा कि देश में बोलियों, परंपराओं और जनजातीय जीवनशैली को संरक्षित करने पर अध्ययन किया जाएगा।पीएम मोदी ने बताया कि देशभर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों पर 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया गया है। इन स्कूलों में प्रवेश में 60% तक वृद्धि हुई है। जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग के तहत अब तक 6 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है। उन्होंने महिला क्रिकेट विश्वकप में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी क्रांति गौड़ के योगदान का उल्लेख किया और जनजातीय युवाओं को देश की नई ऊर्जा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम बोले-स्वाधीनता का दीया सबसे पहले इसी धरती पर जला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की माटी जनजातीय शौर्य का प्रमाण है और प्रदेश में सबसे अधिक जनजातीय आबादी निवास करती है। उन्होंने रानी दुर्गावती, टंट्या मामा, भीमा नायक, खाज्या नायक, शंकर शाह रघुनाथ शाह सहित अनेक नायकों के बलिदान का उल्लेख किया। सीएम यादव ने प्रदेश के तीन जिलों बड़वानी, आलीराजपुर और जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर हुए विशेष कार्यक्रमों का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

- वर्ष 2026 से 5,000 छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती की जाएगी।
-प्रदेश की सभी कन्या आश्रम-शालाओं और छात्रावासों का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा।
-सभी बालक छात्रावासों के नाम महाराजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के नाम पर रखे जाएंगे।
- जनजातीय क्षेत्रों में 662 करोड़ रुपए लागत के 133 विकास कार्यों की सौगात
-564 करोड़ से 106 कार्यों का लोकार्पण ,98 करोड़ से 27 कार्यों का भूमिपूजन
-जनजातीय योजनाओं की जानकारी के लिए शालिनी ऐप का लोकार्पण।


यह भी पढ़ें-इज्तिमा में मौलाना सईद बोले-मस्जिदों से दूर हो रहे मुसलमान, बे-नमाजी बढ़ना सबसे बड़ा नुकसान

सम्मान और हितलाभ वितरण
- कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय की कला, खेल और शिक्षा क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
- महिला क्रिकेट विश्वकप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए का चेक दिया गया।
- पद्मश्री अर्जुन सिंह धुर्वे, फुलझारिया बाई, उजियारो बाई, रागिनी मार्को और सृष्टि सिंह को सम्मानित किया गया।
- पीवीटीजी वर्ग के 6 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।
- कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दो विद्यार्थियों को महाराजा शंकर शाह–रानी दुर्गावती मेधावी पुरस्कार मिले।
- विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें-भोपाल में घर से चल रही थी नकली नोटों की फैक्ट्री, पिपलानी पुलिस ने युवक दबोचा


सांस्कृतिक और औपचारिक कार्यक्रम
समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् और समापन जन-गण-मन के सामूहिक गायन से हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री का पारंपरिक वेशभूषा और मोर मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, सुमित्रा वाल्मिक, कई विधायक और बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed