Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cold wave hits MP: Mercury drops to 5.2 degrees; cold wave alert issued for four districts, with temperatures

एमपी में ठंड का अटैक: पारा 5.2 डिग्री पर पहुंचा,चार जिलों में शीतलहर का अलर्ट,अगले 5 दिन में और गिरेगा तापमान

Sun, 29 Nov 2026 07:10 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 29 Nov 2026 07:10 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठंड ने जोर पकड़ लिया है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। रविवार को चार जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। अगले पांच दिनों में तापमान दो डिग्री तक और गिरने का अनुमान है।

विज्ञापन
Cold wave hits MP: Mercury drops to 5.2 degrees; cold wave alert issued for four districts, with temperatures
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर अब तेज होने लगा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश के तापमान में गिरावट ला दी है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के 11 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रविवार को चार जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम का असर अभी और बढ़ने के आसार हैं। विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। ऐसा हुआ तो प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा। सुबह धुंध और दिन में ठंडी हवाओं का असर भी बना रहेगा।
विज्ञापन


चार जिलों में शीतलहर, सोमवार को दो जिलों में असर
मौसम विभाग ने रविवार को दमोह, कटनी, उमरिया और शहडोल में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को दमोह और कटनी में ठंडी हवाओं का असर रहेगा। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। छोटे 
विज्ञापन

बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

करौंदी के बाद दमोह में सबसे ज्यादा ठंड
प्रदेश में ठंड का असर कितना बढ़ चुका है, इसका अंदाजा रात के तापमान से लगाया जा सकता है। करौंदी में पारा 5.2 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि दमोह में 6 डिग्री दर्ज हुआ। कल्याणपुर में 6.2, अमरकंटक में 7.3, रीवा में 8, जबलपुर में 8.6 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा खजुराहो और उमरिया में 9.4, मलाजखंड में 9.5, नौगांव में 9.6 और मंडला में 9.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कुल 35 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में बढ़ा पारा, लेकिन ठंड से राहत की उम्मीद कम
भोपाल में बीती रात न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे एक रात पहले यह 8.6 डिग्री था। यानी एक ही रात में पारे में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह राहत कितने दिन टिकेगी, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। इस सीजन में भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह तापमान 23-24 नवंबर की रात दर्ज किया गया था। नवंबर में इससे पहले 17 नवंबर 2025 को पारा 5.2 डिग्री तक गिरा था। वहीं, 29 नवंबर को 8.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। वर्ष 2018 से 2023 के बीच नवंबर में न्यूनतम तापमान 10.2 से 13.8 डिग्री के बीच रहा था। ठंड के चलते भोपाल में स्कूलों की टाइमिंग भी बढ़ाई गई है।


यह भी पढ़ें-कांग्रेस में अब पद नहीं, काम का हिसाब होगा: जीतू पटवारी ने विधानसभा प्रभारियों से मांगी संगठन की रिपोर्ट

ग्वालियर में 3 और उज्जैन में 2.3 डिग्री तक पहुंच चुका है पारा
नवंबर में अभी ठंड का सबसे तेज दौर आना बाकी हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं का सीधा असर पड़ता है। ऐसे में यहां तापमान में और गिरावट की संभावना है। ग्वालियर में नवंबर के महीने में 57 साल पहले न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। उज्जैन में 53 साल पहले नवंबर में पारा 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश का भी ट्रेंड रहा है। इस बार महीने की शुरुआत में बारिश का अलर्ट रहा, जबकि तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणालियों की सक्रियता से बारिश की संभावना बन सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed