Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Makes Surprise Visit to Hamidia Hospital, Seeks Report from Health Commissioner and Collector by Mornin

एमपी: CM अचानक पहुंचे हमीदिया,अव्यवस्थाएं देख स्वास्थ्य आयुक्त और कलेक्टर को तलब किया,सुबह मांगी रिपोर्ट

Sun, 29 Nov 2026 10:34 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 29 Nov 2026 10:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार रात अचानक हमीदिया अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी और सर्जरी वार्ड का निरीक्षण किया। रजिस्टर और व्यवस्थाओं की जांच में कमियां मिलने पर स्वास्थ्य आयुक्त और कलेक्टर को मौके पर बुलाया और सुबह तक जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
MP: CM Makes Surprise Visit to Hamidia Hospital, Seeks Report from Health Commissioner and Collector by Mornin
सीएम मोहन यादव ने हमीदिया के अधिकारियों से ली जानकारी, मरीजों से की बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव जनता के स्वास्थ्य को लेकर एक्शन में हैं। वे कहीं भी-कभी भी-किसी भी अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं। उनके इसी एक्शन की बानगी 29 नवंबर रविवार की रात दिखाई दी। वे अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए और अचानक हमीदिया अस्पताल पहुंच गए।  उन्होंने यहां इमरजेंसी वॉर्ड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मरीजों से संवाद किया। अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने आयुक्त स्वास्थ्य और जिला कलेक्टर को तुरंत अस्पताल आने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जांच कर सुबह तक रिपोर्ट भी देने को कहा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश : ज्वार-बाजरा की खरीदी 23 दिसंबर तक, धान का उपार्जन एक दिसंबर से होगा शुरू
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विशेष फोकस मरीजों को बेहतर उपचार और समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने पर है। हमीदिया अस्पताल में उन्होंने सिवनी के रहने वाले आदिल, नरसिंहगढ़ निवासी अमृतलाल वर्मा, ब्यावरा निवासी प्रेम यादव, भोपाल के रहने वाले कन्हैयालाल और झांसी के मऊरानीपुर के रहने वाले महेंद्र सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान वे सर्जरी वॉर्ड क्रमांक-5 में भी गए। यहां भी उन्होंने मरीजों के इलाज की पूरी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता, चिकित्सा संसाधनों, दवाइयों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यहां रजिस्टर भी चेक किए। रजिस्टर चेकिंग के दौरान उन्हें कुछ अव्यवस्था नजर आईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: रिटायरमेंट के अगले दिन से CM ऑफिस में OSD की जिम्मेदारी संभालेंगे IAS वालिम्बे,एक साल की संविदा नियुक्ति

दुरुस्त रहनी चाहिए अस्पतालों की व्यवस्था
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉक्टरों को मरीजों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव आया है। इन परिस्थितियों में अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। मैं यहां सहज निरीक्षण के लिए आया हूं। मैंने यहां मरीजों से मिला और उनकी परेशानियां जानी। उन्होंने कहा कि मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। हमें उम्मीद है कि सारे शासकीय विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस तरह का हमने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है, उसी तरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed