Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP BJP Mission 2028: Seva Doots to Be Deployed in All 230 Seats, Assembly-Wise Reports to Be Prepared

एमपी भाजपा का मिशन 2028: 230 सीटों पर उतरेंगी सेवा-दूतों की फोज, बनेगा हर विधानसभा का रिपोर्ट कार्ड

Tue, 24 Nov 2026 09:41 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 24 Nov 2026 09:41 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में मिशन 2028 के लिए भाजपा ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों का आकलन करने की कवायद शुरू कर दी है। सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में सेवा-दूत तैनात कर पार्टी जनता का मूड, सरकारी योजनाओं की स्थिति और संगठन की कमजोरियों का फीडबैक जुटाएगी।
 

विज्ञापन
MP BJP Mission 2028: Seva Doots to Be Deployed in All 230 Seats, Assembly-Wise Reports to Be Prepared
भाजपा।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारी भाजपा ने अभी से शुरू कर दी है। पार्टी अब प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सेवा-दूत तैनात कर संगठन और सरकार का जमीनी रिपोर्ट कार्ड तैयार कराएगी। इस अभियान में केवल बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मैदान में उतरेंगे। खास बात यह है कि हारी हुई और कम अंतर से जीती सीटों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पार्टी इन क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और मतदाताओं के रुझान का आकलन करेगी। भाजपा के इस अभियान का मकसद चुनाव से काफी पहले उन कमजोर कड़ियों की पहचान करना है, जिनका असर चुनाव में पड़ सकता है। सेवा-दूत विधानसभा क्षेत्रों में जाकर यह पता लगाएंगे कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंच रहा है या नहीं। स्थानीय स्तर पर लोगों की क्या समस्याएं हैं, कार्यकर्ताओं में कितना तालमेल है और किन मुद्दों को लेकर जनता में नाराजगी है, इसकी जानकारी भी जुटाई जाएगी। इस फीडबैक के आधार पर पार्टी हर विधानसभा के लिए आगे की रणनीति तैयार करेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में 25 पुलिस अधिकारियों के तबादले, एक आईपीएस और 24 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की नई पदस्थापना
विज्ञापन


800 नेताओं को 26 नवंबर से ट्रेनिंग, दिसंबर में संभालेंगे मैदान
भाजपा ने सेवा-दूतों की जिम्मेदारी सौंपने के लिए नेताओं की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 800 नेताओं को 26 नवंबर से तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद एक से 25 दिसंबर तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में इनकी तैनाती की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में प्रभारी के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम भी लगाई जाएगी। जिला स्तरीय समन्वयक, मंडल प्रभारी और बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी इस अभियान का हिस्सा होंगे। प्रशिक्षण में नेताओं को जनता से संवाद करने, सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने, हितग्राहियों तक योजनाओं की पहुंच का आकलन करने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के तरीके बताए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़़ें-  एमपी: दो दिसंबर को होगा नीति चिंतन शिविर, 2047 के समृद्ध मध्यप्रदेश के रोडमैप पर होगा मंथन


मंत्री-विधायकों को अपने जिले में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी
इस अभियान में भाजपा ने एक खास रणनीति अपनाई है। मंत्री, विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेताओं को उनके गृह जिले से बाहर की विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी का मानना है कि दूसरे जिले में काम करने वाले नेता स्थानीय गुटबाजी और व्यक्तिगत राजनीतिक समीकरणों से दूर रहकर निष्पक्ष फीडबैक दे सकेंगे। इससे उन्हें स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम लोगों से सीधे बातचीत करने का मौका मिलेगा। पार्टी चाहती है कि नेता केवल संगठन की उपलब्धियां बताने तक सीमित न रहें, बल्कि जनता की शिकायतें और सरकार से जुड़ी अपेक्षाएं भी सुनें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि वह स्वयं और उनके मंत्री सेवा-दूत की भूमिका निभाएंगे। यानी सरकार में जिम्मेदारी संभाल रहे बड़े नेताओं को भी जनता के बीच जाकर संगठन की वास्तविक स्थिति समझनी होगी। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: गुरु नानक देव ने समाज को दिया समानता और भाईचारे का संदेश, सीएम मोहन यादव ने गुरुद्वारे में टेका माथा

हारी और कम अंतर से जीती सीटों पर खास नजर
भाजपा के इस अभियान में सभी 230 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे, लेकिन हारी हुई और कम अंतर से जीती सीटों पर विशेष फोकस रहेगा। इन क्षेत्रों में पार्टी यह जानने की कोशिश करेगी कि चुनाव में हार या कम अंतर से जीत की वजह क्या रही। स्थानीय स्तर पर कौन से मुद्दे प्रभावी हैं, किन कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जरूरत है और सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक कितना पहुंचा है, इसका आकलन किया जाएगा। सेवा-दूतों से मिलने वाला फीडबैक पार्टी के लिए आगे की चुनावी रणनीति का आधार बनेगा। इसके जरिए संगठन उन विधानसभा क्षेत्रों की पहचान भी करेगा, जहां अभी से अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है। 

ये भी पढ़ें-  स्वच्छ और हरित होगा सिंहस्थ: रोज 2500 टन कचरा साफ करेंगे 13 हजार कर्मचारी; श्रद्धालुओं के लिए 2000 बसें

बड़े नेताओं की जिम्मेदारी की भी होगी समीक्षा
भाजपा का यह अभियान केवल रिपोर्ट तैयार करने तक सीमित नहीं रहेगा। दूसरे जिलों में भेजे गए मंत्री, विधायक और सांसद अपनी जिम्मेदारी कितनी गंभीरता से निभाते हैं, इसकी समीक्षा भी होगी। संगठन की निगरानी में पूरी प्रक्रिया चलेगी, ताकि अभियान केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए। पार्टी का संदेश साफ है कि संगठन में पद और राजनीतिक कद से ज्यादा महत्व जनता के बीच काम करने का है। बड़े नेताओं को भी बूथ तक पहुंचना होगा और लोगों की समस्याएं सुननी होंगी। भाजपा सेवा-दूतों के जरिए जनता और सरकार के बीच सीधा संपर्क बढ़ाने के साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की तैयारी कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed