Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्यप्रदेश: पिता 25 साल ट्रेन में सफर करते रहे, बेटा एसपी-बेटी आईएएस बनीं, अब बेटी की आईएएस से शादी

Tue, 24 Nov 2026 06:18 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 24 Nov 2026 06:18 PM IST
सार

भोपाल की आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा ने पंजाब कैडर के आईएएस डॉ. आदित्य शर्मा से शादी की है। पल्लवी के परिवार में पिता सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, भाई देवास के एसपी और दादा डीएसपी रह चुके हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए पिता ने 25 साल तक ट्रेन में सफर किया।
 

विज्ञापन
MP: Father Travelled by Train for 25 Years; Son Became SP, Daughter IAS, Now She Marries an IAS Officer
आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा ने पंजाब कैडर के आईएएस डॉ. आदित्य शर्मा से शादी की - फोटो : अमर उजाला
भोपाल में एक परिवार इन दिनों चर्चा में है। यहां पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए करीब 25 साल तक ट्रेन में सफर किया। उनकी मेहनत रंग लाई और बेटा-बेटी ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा में जगह बनाई। अब परिवार की बेटी और 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा की शादी पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. आदित्य शर्मा से हुई है। 20 नवंबर को भोपाल में आयोजित विवाह समारोह की तस्वीरें भी चर्चा में हैं। पल्लवी के भाई आदित्य मिश्रा 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में देवास के एसपी हैं। उनके दादा महेश दत्त मिश्रा मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी रह चुके हैं। पिता अजय मिश्रा जबलपुर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। 


ये भी पढ़ें-  एमपी भाजपा का मिशन 2028: 230 सीटों पर उतरेंगी सेवा-दूतों की फोज, बनेगा हर विधानसभा का रिपोर्ट कार्ड

 
Trending Videos
MP: Father Travelled by Train for 25 Years; Son Became SP, Daughter IAS, Now She Marries an IAS Officer
पल्लवी मिश्रा और आदित्य शर्मा अपने परिजनों के साथ - फोटो : अमर उजाला
एमबीबीएस डॉक्टर हैं पल्लवी के जीवनसाथी
डॉ. आदित्य शर्मा ने चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में 70वीं रैंक हासिल कर आईएएस बने। वे फिलहाल तरनतारन में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर  हैं। पल्लवी भी 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। शादी के बाद इंटर-कैडर ट्रांसफर के तहत उन्हें पंजाब कैडर मिला है।

ये भी पढ़ें- एमपी: पहले अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड, फिर मंत्रियों की परीक्षा;दिसंबर में बदल सकती है मोहन कैबिनेट की तस्वीर

 
MP: Father Travelled by Train for 25 Years; Son Became SP, Daughter IAS, Now She Marries an IAS Officer
पल्लवी और आदित्य अपनी परिजनों के साथ फोटो शूट कराते - फोटो : अमर उजाला
लॉ की पढ़ाई, संगीत में मास्टर्स और यूपीएससी में 73वीं रैंक
पल्लवी ने दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बीए-एलएलबी किया है। उन्हें शास्त्रीय संगीत का भी शौक है और उन्होंने संगीत में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। बिना कोचिंग के तैयारी करते हुए उन्होंने यूपीएससी 2022 में दूसरे प्रयास में 73वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में वे अमृतसर में एडीसी के पद पर हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP: Father Travelled by Train for 25 Years; Son Became SP, Daughter IAS, Now She Marries an IAS Officer
आईएएस अधिकारी पल्लवी और आदित्य - फोटो : अमर उजाला
पिता जबलपुर में करते थे काम, परिवार भोपाल में रहा
बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए पिता अजय मिश्रा ने परिवार को भोपाल में रखा और खुद जबलपुर में वकालत जारी रखी। करीब 25 साल तक वे नर्मदा एक्सप्रेस से सफर करते रहे। सप्ताह में चार रातें ट्रेन में बिताकर उन्होंने परिवार और पेशे की जिम्मेदारी निभाई। मां डॉ. रेणु मिश्रा ने कॉलेज प्राचार्य रहते हुए बच्चों की पढ़ाई और परिवार संभाला। भाई आदित्य ने भी पल्लवी को UPSC की तैयारी में मार्गदर्शन दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed