Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Risk to the drinking water network in Bhopal: Sewer lines are laid alongside water pipelines; any leakage coul

भोपाल में पीने के पानी के नेटवर्क में खतरा: पाइपलाइन के साथ बिछी हैं सीवर लाइनें,लीकेज हुआ तो मिलेगा गंदा पानी

Fri, 20 Nov 2026 04:09 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 20 Nov 2026 04:09 PM IST
सार

भोपाल में करीब 230 किलोमीटर पेयजल पाइपलाइन के आसपास सीवर लाइनें बिछी मिली हैं। कई जगह दोनों के बीच महज 2 से 3 मीटर की दूरी है। लीकेज होने पर सीवर का पानी पेयजल सप्लाई में मिल सकता है। नगर निगम अब तक 22 किलोमीटर पाइपलाइन शिफ्ट कर चुका है, जबकि करीब 200 किलोमीटर का काम बाकी है। इसे अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Risk to the drinking water network in Bhopal: Sewer lines are laid alongside water pipelines; any leakage coul
दूषित पानी का खतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में घरों तक पहुंचने वाले पीने के पानी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में करीब 230 किलोमीटर ऐसी पेयजल पाइपलाइन चिह्नित की गई हैं, जिनके आसपास सीवर की लाइनें बिछी हुई हैं। दोनों नेटवर्क के बीच कम दूरी होने से किसी एक पाइपलाइन में लीकेज होने पर सीवर का गंदा पानी पेयजल सप्लाई में मिल सकता है। यह स्थिति शहर के हजारों घरों तक पहुंचने वाले पानी के लिए जोखिम पैदा कर सकती है। नगर निगम ने इस खतरे को कम करने के लिए पहले चरण में 22 किलोमीटर पाइपलाइन दूसरी जगह शिफ्ट की है, लेकिन करीब 200 किलोमीटर का काम अब भी बाकी है। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई त्रासदी के बाद प्रदेशभर में पेयजल और सीवर नेटवर्क की स्थिति का सर्वे कराया गया था। भोपाल में इस सर्वे के दौरान सामने आया कि शहर के कई हिस्सों में पानी की पाइपलाइन सीवर नेटवर्क के बेहद करीब से गुजर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या उन पाइपलाइनों की है, जिन्हें करीब 15 से 20 साल पहले बिछाया गया था। उस समय आसपास सीवर नेटवर्क नहीं था, लेकिन बाद में नई कॉलोनियों के विकास और आबादी बढ़ने के साथ सीवर लाइनें भी इन्हीं रास्तों के आसपास बिछा दी गईं। इसका नतीजा यह हुआ कि कई जगह पेयजल और सीवर की पाइपलाइनें समानांतर हो गईं। कुछ स्थानों पर इनके बीच महज दो से तीन मीटर की दूरी है। यदि पुरानी पाइपलाइन में दरार आती है या कहीं लीकेज होता है तो सीवर का पानी पेयजल लाइन में प्रवेश कर सकता है। यही वजह है कि अब नगर निगम पुराने नेटवर्क को बदलने के साथ संवेदनशील स्थानों पर पाइपलाइन का रास्ता भी बदल रहा है।
विज्ञापन


वैशाली नगर में ई-कोलाई मिलने के बाद बढ़ी चिंता
शहर में पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता उस समय और बढ़ गई, जब वैशाली नगर में पेयजल में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने का मामला सामने आया। इस घटना के बाद नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था और पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। अब निगम उन इलाकों में विशेष रूप से काम कर रहा है, जहां पेयजल लाइनें सीवर के समानांतर बिछी हैं या काफी पुरानी हो चुकी हैं। ई-कोलाई बैक्टीरिया का मिलना पानी के दूषित होने का संकेत हो सकता है। ऐसे में केवल पानी की जांच करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन कारणों को भी दूर करना जरूरी है, जिनसे सीवर का पानी पेयजल नेटवर्क तक पहुंचने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


230 किमी में से 22 किमी का काम पूरा, बाकी अगले साल तक
नगर निगम के जलकार्य विभाग ने सर्वे में चिह्नित करीब 230 किलोमीटर संवेदनशील पाइपलाइन को सुरक्षित करने की योजना बनाई है। पहले चरण में अलग-अलग जोन में 22 किलोमीटर पाइपलाइन शिफ्ट की गई है। अब शेष करीब 200 किलोमीटर नेटवर्क पर काम किया जाना है। निगम का लक्ष्य अगले साल तक यह काम पूरा करने का है। इसके साथ ही 15 साल से अधिक पुरानी पेयजल पाइपलाइनों को भी उनकी स्थिति और क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से बदला जा रहा है। निगम का फोकस उन स्थानों पर है, जहां पानी और सीवर की लाइनें एक-दूसरे के काफी करीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में बदली गई पेयजल पाइपलाइन
पहले चरण में शहर के कई इलाकों में पाइपलाइन शिफ्टिंग की गई है। इसमें रामनगर, दुर्गा नगर, ईदगाह हिल्स, शाहजहांनाबाद, टीला जमालपुरा, नेहरू नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, जहांगीराबाद, गुलमोहर, बावड़िया कलां, बरखेड़ा पठानी, सोनागिरी और दामखेड़ा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। जोनवार आंकड़ों के मुताबिक, जोन-2 में सबसे ज्यादा 4005 मीटर पाइपलाइन शिफ्ट की गई है। इसके बाद जोन-8 में 2940 मीटर और जोन-17 में 2061.25 मीटर पाइपलाइन बदली या दूसरी जगह की गई है। जोन-1 में 1326 मीटर, जोन-13 में 1554 मीटर और जोन-14 में 1435 मीटर पाइपलाइन शिफ्ट हुई है।

21 जोन में हुआ काम, दो जोन का आंकड़ा नहीं
नगर निगम के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जोन-1 से जोन-10 तक और जोन-13 से जोन-21 तक पाइपलाइन शिफ्टिंग का विवरण दिया गया है। जोन-11 और जोन-12 का आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे पहले चरण में हुए काम की जोनवार पूरी तस्वीर सामने नहीं आती।


यह भी पढ़ें-कांग्रेस संगठन में फेरबदल: एमपी के तीन नेताओं को दूसरे राज्यों में भेजा, कुणाल, हिना और भूपेंद्र को जिम्मेदारी


15 साल पुरानी पाइपलाइन भी बदल रहा निगम
नगर निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग के मुताबिक, करीब 15 साल पुरानी पेयजल पाइपलाइनों को बदलने का काम चल रहा है। लगभग 22 किलोमीटर पाइपलाइन बदली या शिफ्ट की जा चुकी है। बाकी पाइपलाइनों को भी संबंधित क्षेत्र की जरूरत और नेटवर्क की स्थिति के आधार पर बदला जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed