Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Reshuffle in Congress organization: Three leaders from MP sent to other states; Kunal, Hina, and Bhupendra ass

कांग्रेस संगठन में फेरबदल: एमपी के तीन नेताओं को दूसरे राज्यों में भेजा, कुणाल, हिना और भूपेंद्र को जिम्मेदारी

Fri, 20 Nov 2026 03:42 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 20 Nov 2026 03:42 PM IST
सार

कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए मध्य प्रदेश के तीन नेताओं को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी है। कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश, हिना कांवरे को पंजाब और भूपेंद्र मरावी को झारखंड का एआईसीसी सचिव बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश में चार नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। पार्टी ने देशभर में 81 सचिवों की नियुक्ति की है और 25 पदाधिकारियों को कार्यमुक्त किया है।

विज्ञापन
Reshuffle in Congress organization: Three leaders from MP sent to other states; Kunal, Hina, and Bhupendra ass
कुणाल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए मध्य प्रदेश के तीन नेताओं की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे को पंजाब और भूपेंद्र मरावी को झारखंड का एआईसीसी सचिव बनाया गया है। तीनों नेता अब इन राज्यों में कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को 81 सचिवों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की सूची जारी की। इसमें विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय विभागों के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन


एमपी में चार नए सचिवों की नियुक्ति
मध्य प्रदेश में संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए नीतू वर्मा सोइन, पालभाई अंबालिया, अजय कुमार पासवान और ओमवीर यादव को एआईसीसी सचिव बनाया गया है। वहीं, प्रदेश से जुड़े कुणाल चौधरी, हिना कांवरे और भूपेंद्र मरावी को दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


25 पदाधिकारियों को किया कार्यमुक्त
संगठनात्मक फेरबदल में कांग्रेस ने 25 निवर्तमान सचिवों और संयुक्त सचिवों को कार्यमुक्त किया है। इनमें अंबा प्रसाद, देवेंद्र यादव, दिव्या मदेरणा, संजना जाटव, टीएन प्रतापन, विजय जांगिड़, रणविजय सिंह लोचव, पृथ्वीराज साठे और शाहनवाज आलम समेत अन्य नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल से जबलपुर पहुंचा कांग्रेस का संविधान मार्च: अब राजधानी में 12 दिसंबर को राहुल के साथ आएंगे विपक्षी नेता

यूपी-पंजाब में चुनाव से पहले नई टीम
उत्तर प्रदेश में कुणाल चौधरी समेत छह सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, अब्दुल हन्नान और संजीव आर्य शामिल हैं। पंजाब में हिना कांवरे के साथ रविंद्र दलवी, सूरज सिंह ठाकुर और राजकुमार मौर्य को जिम्मेदारी मिली है। दोनों राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस का यह बदलाव चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।पार्टी ने राज्यों के अलावा केंद्रीय विभागों में भी नियुक्तियां की हैं। इस तरह नई सूची के जरिए कांग्रेस ने राष्ट्रीय संगठन से लेकर प्रदेश स्तर तक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed