फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Senior officers to personally visit remote districts; direct monitoring of CM Helpline complai

मध्य प्रदेश: अब दूरदराज के जिलों में खुद पहुंचेंगे वरिष्ठ अफसर, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर सीधी निगरानी

Thu, 03 Sep 2026 09:34 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 03 Sep 2026 09:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में अब सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निपटारे की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी सीधे जिलों में पहुंचकर करेंगे। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से शिकायतकर्ताओं से बात करने और समस्या का स्थायी समाधान तलाशने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Senior officers to personally visit remote districts; direct monitoring of CM Helpline complai
सीएस अशोक वर्णवाल ने अधिकारियों की ली बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए अब वरिष्ठ अधिकारियों को दूरदराज के जिलों में जाकर मौके पर समीक्षा करनी होगी। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को जिलों का दौरा कर शिकायतों की वास्तविक स्थिति देखने और जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ताओं से खुद बात करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सिर्फ शिकायत बंद करना पर्याप्त नहीं है। अधिकारियों को यह भी पता लगाना होगा कि बार-बार शिकायत क्यों आ रही है और समस्या का स्थायी समाधान कैसे किया जा सकता है। वहीं, मुख्य सचिव ने विभागीय समीक्षा और आगामी कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की तैयारियों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  350 ग्राम सोना, फार्म हाउस और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स... EOW छापे में PWD इंजीनियर की 11 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
विज्ञापन


रोज 55 हजार कॉल, 15 हजार शिकायतें
बैठक में CM हेल्पलाइन की स्थिति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि रोजाना करीब 55 हजार कॉल आते हैं। इनमें लगभग 15 हजार शिकायतें दर्ज होती हैं। अब तक करीब 80 प्रतिशत शिकायतें शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद बंद की गई हैं। बाकी शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। मुख्य सचिव ने लंबित शिकायतों को तय समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कुछ शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत कर यह जानने को भी कहा कि उन्हें वास्तव में समाधान मिला है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में सीलिंग पर सरकार गंभीर: मंत्री विजयवर्गीय बोले- व्यापारियों को राहत के लिए दिल्ली में वकीलों से मंथन


8 लाख से ज्यादा आवेदन निपटाए
लोकसेवा गारंटी अभियान की समीक्षा में बताया गया कि अब तक 8 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। मुख्य सचिव ने विभागों को भारत सरकार से मिलने वाले पत्रों का जवाब अनिवार्य रूप से 15 दिन के भीतर देने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें-  आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर एक्शन: मध्य प्रदेश के 83 अस्पतालों पर कार्रवाई, 18 बाहर; 50 पर जुर्माना

योजनाओं की जमीनी स्थिति भी देखेंगे अफसर
समीक्षा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, राशन कार्ड, राशन दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी, प्रसूति सहायता और बिजली आपूर्ति जैसी योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: पहले थप्पड़ कांड से चर्चा, अब EOW की छापेमारी... 11 साल बाद फिर सुर्खियों में PWD इंजी KK सिंगारे

बालाघाट के 332 करोड़ के प्रोजेक्ट पर नजर
बैठक में 332 करोड़ रुपये के बालाघाट विकास प्रोजेक्ट की भी समीक्षा हुई। मुख्य सचिव ने अलग-अलग विभागों के प्रस्तावित कार्यों की स्थिति जानकर उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट में ऊर्जा, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, कौशल विकास, आयुष, खाद्य, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी और जनजातीय कार्य विभाग के काम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed