फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Action taken over irregularities in the Ayushman scheme: 83 hospitals in Madhya Pradesh face penalties; 18 rem

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर एक्शन: मध्य प्रदेश के 83 अस्पतालों पर कार्रवाई, 18 बाहर; 50 पर जुर्माना

Thu, 03 Sep 2026 09:01 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 03 Sep 2026 09:01 PM IST
सार

आयुष्मान योजना में अनियमितता मिलने पर मध्य प्रदेश में अस्पतालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। जनवरी 2026 से अब तक 83 अस्पताल जांच के घेरे में आए हैं, इनमें 18 को योजना से बाहर किया गया, 15 का भुगतान रोका गया और 50 पर 3.13 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
Action taken over irregularities in the Ayushman scheme: 83 hospitals in Madhya Pradesh face penalties; 18 rem
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आयुष्मान भारत निरामयम् योजना से जुड़े अस्पतालों में अनियमितताओं को लेकर मध्य प्रदेश में कार्रवाई जारी है। जनवरी 2026 से अब तक जांच और शिकायतों के आधार पर प्रदेश के 83 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 18 अस्पतालों को योजना के दायरे से बाहर 'डी-एम्पेनेल' किया गया, जबकि 15 अस्पतालों का भुगतान रोक दिया गया। इसके अलावा 50 अस्पतालों पर कुल 3 करोड़ 13 लाख 79 हजार 311 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। योजना में पात्र मरीजों को बेहतर और पारदर्शी इलाज मिल सके, इसके लिए संबद्ध अस्पतालों की नियमित जांच की जा रही है। शिकायतों, क्लेम और अस्पतालों से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 350 ग्राम सोना, फार्म हाउस और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स... EOW छापे में PWD इंजीनियर की 11 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
विज्ञापन


भोपाल में भी अस्पतालों पर कार्रवाई
भोपाल में शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर कई अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सिद्धांता रेडक्रॉस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ योजना से निलंबित किया गया है। अस्पताल का भुगतान भी रोक दिया गया है। वहीं, मल्टी केयर अस्पताल, भोपाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा दो अन्य अस्पतालों के खिलाफ मिली शिकायतों की आयुष्मान भारत जांच दल ने मौके पर जाकर जांच की है। इन मामलों में दस्तावेज और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: पहले थप्पड़ कांड से चर्चा, अब EOW की छापेमारी... 11 साल बाद फिर सुर्खियों में PWD इंजी KK सिंगारे

क्लेम की समीक्षा और दस्तावेजों का परीक्षण हो रहा
मध्य प्रदेश आयुष्मान भारत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शाह ने कहा कि आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ योजना में किसी भी तरह की अनियमितता को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की नियमित जांच के साथ क्लेम की समीक्षा और उपलब्ध दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। अरविंद शाह के मुताबिक, अस्पतालों के संबंध में मिली अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है। जांच में गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed