फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CBI nabbed two BSNL engineers in Bhopal while accepting a bribe of ₹1.50 lakh.

भोपाल में बीएसएनएल के दो इंजीनियर को 1.50 लाख की रिश्वत लेते सीबीआई ने दबोचा

Fri, 28 Aug 2026 10:58 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 28 Aug 2026 10:58 AM IST
सार

भोपाल में सीबीआई ने बीएसएनएल के दो वरिष्ठ इंजीनियरों को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने जबलपुर की एक फर्म के 14 लंबित बिलों के भुगतान के लिए 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
CBI nabbed two BSNL engineers in Bhopal while accepting a bribe of ₹1.50 lakh.
सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल में बीएसएनएल के दो वरिष्ठ इंजीनियरों को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों ने जबलपुर की एक फर्म से लंबित बिलों के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। ट्रैप के दौरान दोनों अधिकारियों को 75-75 हजार रुपये लेते पकड़ा गया। सीबीआई के अनुसार गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) अवनीश कुमार शुक्ला और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) वीबी चक्रपाणी के रूप में हुई है। दोनों भोपाल में पदस्थ हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  तेंदुओं के शिकार और अंगों की तस्करी में मुरैना से एक और आरोपी गिरफ्तार, एसटीएसएफ की कार्रवाई
विज्ञापन


14 कामों के बिल के बदले मांगी थी रिश्वत
जबलपुर की संबंधित फर्म बीएसएनएल के लिए ऑपरेशन एंड कॉम्प्रिहेंसिव मेंटेनेंस (ओसीएम) और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन से जुड़े काम करती है। फर्म के अलग-अलग 14 कार्यों के बिल लंबित थे। आरोप है कि इन बिलों को आगे बढ़ाने और भुगतान की प्रक्रिया कराने के लिए दोनों अधिकारियों ने कुल 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  केंद्र ने मध्य प्रदेश को 84 हजार टन से ज्यादा मूंग की अतिरिक्त खरीदी की मंजूरी दी, किसानों को राहत

75-75 हजार रुपये लेते पकड़े गए
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 27 अगस्त को मामला दर्ज कर ट्रैप की कार्रवाई की। दोनों अधिकारियों को रिश्वत की रकम की पहली किस्त के तौर पर 75-75 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया। इस तरह मौके से कुल 1.50 लाख रुपये की रिश्वत बरामद हुई। 

ये भी पढ़ें-  नेपाल बाढ़: भोपाल की महिला का बयान; परिवार लापता, 29 रिश्तेदारों से संपर्क नहीं, 24 घंटे पहले हुई थी बात

भोपाल से लेकर लखनऊ-कानपुर तक तलाशी
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम दोनों अधिकारियों से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ले रही है। भोपाल के अलावा लखनऊ और कानपुर स्थित उनके आवासीय एवं कार्यालय परिसरों में भी तलाशी की कार्रवाई की जा रही है। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी में मिलने वाले दस्तावेज और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed