{"_id":"6a90e74ae6920bbe860d3bc0","slug":"rain-to-lash-madhya-pradesh-again-today-alert-for-up-to-4-inches-of-rainfall-in-7-districts-weather-system-b-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में आज फिर बरसेंगे बादल: 7 जिलों में 4 इंच तक बारिश का अलर्ट, प्रदेश के 37 जिलों में अब भी बारिश की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में आज फिर बरसेंगे बादल: 7 जिलों में 4 इंच तक बारिश का अलर्ट, प्रदेश के 37 जिलों में अब भी बारिश की कमी
Fri, 28 Aug 2026 07:15 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:15 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में मानसून का असर बना हुआ है। शुक्रवार को 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, जहां 4 इंच तक पानी गिर सकता है। प्रदेश में अब तक 26.5 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 2.7 इंच कम है। 37 जिले अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में मानसून कमजोर पड़ सकता है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में मानसून का असर बना हुआ है, लेकिन अब बारिश की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं। शुक्रवार को जबलपुर-सागर संभाग के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। टीकमगढ़, छतरपुर, कटनी, सीधी, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से 4 इंच तक बारिश हो सकती है। भोपाल में हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को श्योपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर आ गए और कुछ रास्तों पर आवागमन प्रभावित हुआ। जबकि टीकमगढ़ में नदी-नालों के उफान से हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में भी मौसम बदला रहेगा। इन क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
प्रदेश में 26.5 इंच बारिश, सामान्य से 2.7 इंच पीछे
मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में अब तक 674.6 मिलीमीटर यानी करीब 26.5 इंच बारिश हो चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 742.3 मिलीमीटर यानी 29.2 इंच होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में अभी करीब 2.7 इंच पानी कम गिरा है। कुल मिलाकर बारिश सामान्य से 9 प्रतिशत कम है। पूर्वी मध्यप्रदेश में 6 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 12 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
37 जिले अब भी बारिश की कमी में
प्रदेश के 37 जिलों में बारिश सामान्य से कम है। पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में कमी 19 प्रतिशत तक है। बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और डिंडोरी समेत कई जिलों में 1 से 49 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से पीछे है। यहां कमी 4 से 50 प्रतिशत तक दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: गले में पहनी प्याज की माला,बिजली बिल, गैस सिलेंडर,पेट्रोल और किराया बढ़ने का विरोध
18 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी
दूसरी ओर अनूपपुर, डिंडोरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
तीन दिन बाद बारिश का असर होगा कम
मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के मुताबिक 28 से 30 अगस्त के बीच प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला बना रहेगा। हालांकि व्यापक स्तर पर भारी बारिश की संभावना कम है। 29 अगस्त को शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट तथा 31 अगस्त को मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट है।
यह भी पढ़ें-MP में आज फिर झमाझम: 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सागर-रीवा-शहडोल संभाग पर सबसे ज्यादा असर
जून की कमी अब भी पूरी नहीं
जून में प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश से स्थिति सुधरी और जुलाई का बारिश कोटा पूरा हो गया। इसके बाद मानसून में दो बार ब्रेक आया। अगस्त के आखिरी सप्ताह में सक्रिय हुए सिस्टम से फिर बारिश बढ़ी, लेकिन जून की कमी अब तक पूरी नहीं हो सकी है।प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सामान्य बारिश का आंकड़ा करीब 38 से 39 इंच रहता है।