{"_id":"6a902d7b8d368be35f0795df","slug":"bhopal-family-missing-after-floods-in-nepal-no-contact-with-29-relatives-last-spoke-24-hours-ago-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल बाढ़: भोपाल की महिला का बयान; परिवार लापता, 29 रिश्तेदारों से संपर्क नहीं, 24 घंटे पहले हुई थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल बाढ़: भोपाल की महिला का बयान; परिवार लापता, 29 रिश्तेदारों से संपर्क नहीं, 24 घंटे पहले हुई थी बात
Thu, 27 Aug 2026 05:58 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:58 PM IST
सार
नेपाल में आई बाढ़ के चपेट में कई परिवार आए हैं। लोगों की मदद के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक नंबर भी जारी किया है। इस बीच भोपाल की महिला का दावा है कि उसका परिवार नेपाल में लापता हो गया है। परिवार के 29 सदस्यों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
देवकी के लापता भाई और उनकी पत्नियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने तबाही मचा दी। सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं। इस त्रासदी के बाद भोपाल की महिला देवकी अधिकारी ने बताया कि उनका परिवार लापता है। परिवार के 29 सदस्यों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनमें दो शादीशुदा भाई और उनकी पत्नियां भी शामिल हैं। परिजन अपनों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
भोपाल के कोलार इलाके की रहने वाली देवकी अधिकारी ने बताया कि परिजनों से आखिरी बातचीत बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई थी। इसके बाद 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। देवकी ने बताया कि उनके बड़े भाई, छोटे भाई और दोनों भाभियां भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि आखिरी बातचीत के दौरान परिवार के सदस्यों ने कहा था कि अचानक बाढ़ आने की जानकारी मिली है। सभी अपनी जान बचाने के लिए पहाड़ की ओर चले गए हैं। इसके बाद उन्होंने किसी की छत पर जाकर शरण ली थी। वहीं से उन्होंने फोन किया था।
ये भी पढ़ें- एमपी में कांग्रेस के मजबूत गढ़ में CM मोहन की 'जनविश्वास' दस्तक, छिंदवाड़ा से बालाघाट तक क्या है सियासी संदेश?
विज्ञापन
फोन पर कहा- बच्चों का ध्यान रखना
देवकी ने बताया कि आखिरी बातचीत में उनके बड़े भाई ने कहा था कि सभी की जान खतरे में है। वे पहाड़ पर जाकर छिपे हुए हैं। परिवार के मुताबिक, उन्होंने बच्चों का ध्यान रखने की बात भी कही थी। बातचीत के दौरान ही फोन पर अचानक संपर्क टूट गया। इसके बाद से परिवार के किसी सदस्य की कोई जानकारी नहीं मिली है। नेपाल में आई इस आपदा के बाद भोपाल के नेपाली समाज और लापता लोगों के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजन लगातार नेपाल में मौजूद अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर अपनों की जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- नेपाल में फंसे मध्य प्रदेश के लोगों की मदद के लिए दिल्ली में कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी
एमपी सरकार ने जारी की हेल्पलाइन
नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने नई दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाया है। सरकार ने सहायता के लिए 011-26772005 हेल्पलाइन और 9818963273 WhatsApp नंबर जारी किया है। नेपाल में फंसे नागरिक या उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी और मदद ले सकते हैं।