Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: Winter Games for Divyangs, Women's Hockey Walkathon; Crowds to Gather at Chhath Ghats

भोपाल में आज: दिव्यांगों के विंटर गेम्स, नारी शक्ति के लिए हॉकी वॉकथॉन; शाम को छठ घाटों पर उमड़ेगी भीड़

Sun, 15 Nov 2026 06:46 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 15 Nov 2026 06:46 AM IST
सार

राजधानी में रविवार को खेल, सामाजिक सरोकार और धार्मिक आयोजनों की रौनक रहेगी। टीटी नगर स्टेडियम में दिव्यांगजनों के लिए विंटर गेम्स आयोजित होंगे, वहीं नारी शक्ति को समर्पित हॉकी वॉकथॉन निकाली जाएगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव मीडिया से चर्चा करेंगे। शाम को छठ महापर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न घाटों पर व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। शीतलदास की बगिया में दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
 

विज्ञापन
Bhopal Today: Winter Games for Divyangs, Women's Hockey Walkathon; Crowds to Gather at Chhath Ghats
भोपाल में आज के कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ घाटों पर डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य
विज्ञापन

छठ महापर्व के दूसरे दिन रविवार शाम को राजधानी के 54 से अधिक घाटों पर व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। शीतलदास की बगिया, प्रेमपुरा, नीलबड़ और पांच नंबर छठ घाट सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजन होंगे। घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कमला पार्क के पास स्थित शीतलदास की बगिया में छठ महापर्व पर विशेष आयोजन होगा। यहां 2100 मिट्टी के दीप जलाकर दीपदान किया जाएगा। इसके साथ ही 51 किलो गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी प्रेमपुरा घाट पहुंचेंगे। 

ये भी पढ़ें- एमपी: नासा छोड़कर मानवता की सेवा में जुटे डॉ. नागेंद्र, सीएम यादव ने की भारतीय ज्ञान परंपरा की सराहना
विज्ञापन


टीटी नगर स्टेडियम में दिव्यांगों के विंटर गेम्स
रोटरी क्लब ऑफ भोपाल मिडटाउन की ओर से रविवार को 'विंटर गेम्स-लाइफ विदाउट लिमिट्स' का आयोजन किया जाएगा। टीटी नगर स्टेडियम में सुबह नौ बजे से होने वाली प्रतियोगिता में दिव्यांगजन विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में समानता व समावेशिता का संदेश देना है। इस बार आयोजन की थीम 'नर्चर नेचर, गो ग्रीन' रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाेपाल: कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर मातृ-पितृ भक्ति दिवस, बुजुर्गों के पैर पखारकर लिया आशीर्वाद

नारी शक्ति को समर्पित होगी हॉकी वॉकथॉन
नारी शक्ति को समर्पित हॉकी वॉकथॉन रविवार सुबह निकाली जाएगी। इसमें मंत्री विश्वास सारंग शामिल होंगे। सुबह 8:45 बजे होटल लेकव्यू रंजीत से वन विहार तक वॉकथॉन आयोजित होगी। आयोजन के जरिए महिलाओं की भागीदारी, खेलों के प्रति जागरूकता और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- एमपी: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

सपा प्रदेश अध्यक्ष दोपहर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव रविवार दोपहर 1:30 बजे तुलसी नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश से जुड़े राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed