Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: India-China Women's Hockey Final; CM Mohan Yadav to Attend Trophy Ceremony

भोपाल में आज: महिला हॉकी का महामुकाबला, भारत-चीन के बीच खिताबी भिड़ंत; सीएम यादव भी होंगे शामिल

Sat, 28 Nov 2026 09:39 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 28 Nov 2026 09:39 AM IST
सार

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज शाम खेला जाएगा। नाथू बरखेड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत और चीन की टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मैच और पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
Bhopal Today: India-China Women's Hockey Final; CM Mohan Yadav to Attend Trophy Ceremony
भोपाल में आज के कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-चीन के बीच महिला हॉकी का महामुकाबला
विज्ञापन

भोपाल में आज महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। नाथू बरखेड़ा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 7 बजे होने वाले फाइनल में भारतीय टीम का सामना चीन से होगा। भारत ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि चीन ने जापान को 1-0 से पराजित किया है। भारतीय टीम के पास लगातार तीसरी बार और कुल चौथी बार चैंपियन बनने का मौका है। 


ये भी पढ़ें- एमपी: भोपाल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान की सुरक्षा में चूक, प्रॉटोकॉल के नियमों का पालन नहीं किया
विज्ञापन


शाम 7:30 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे सीएम यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम 7:30 बजे नाथू बरखेड़ा स्टेडियम पहुंचेंगे। वे महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने सेमीफाइनल में मलेशिया को हराकर फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय बेटियों ने शानदार खेल दिखाकर देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने चीन के खिलाफ फाइनल मुकाबले के लिए भी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: मंडला पर सांसद कुलस्ते और अपर सचिव मरकाम आमने-सामने, सीएमओ के अफसर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को घेरा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed