फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Rain of colors from tankers in Bhopal on Rangpanchami, people arrived in large numbers in the processi

Bhopal:रंगपंचमी पर भोपाल में टैंकरों से रंगों की बरसात,चल समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,खूब उड़े गुलाल

Wed, 19 Mar 2025 04:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 19 Mar 2025 04:29 PM IST
सार

Rangpanchami: भोपाल में रंगपंचमी के अवसर पर श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में पारंपरिक चल समारोह का आयोजन किया गया। इस बार चल समारोह को इंदौर के गेर के तर्ज पर निकला गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों पर टैंकरों से रंगों की बरसात की गई।

विज्ञापन
Bhopal: Rain of colors from tankers in Bhopal on Rangpanchami, people arrived in large numbers in the processi
चल समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में रंगपंचमी के अवसर परश्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में पारंपरिक चल समारोह का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि इस बार चल समारोह हिंदू उत्सव समिति ने इंदौर के गेर के तर्ज पर निकला। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों पर टैंकरों से रंगों की बरसात की गई। चल समारोह में झांकियां भी नजर आई, जिनमें शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और ब्रज की होली की झलक देखने को मिली। साथ ही ढोल-ताशे, डीजे, दुल-दुल घोड़ी, ऊंट, घोड़े और फूल-गुलाल उड़ाने वाली मशीनों ने इस उत्सव की रौनक को दोगुना कर दिया। इसके साथ ही भोपाल के गली-गली, चौक-चौराहों और कॉलोनियों में रंगों और गुलाल की बौछार देखने को मिली। छोटे-बड़े सभी उम्र के लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए, ढोल की थाप पर नाचते-गाते और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का आनंद लिया।
विज्ञापन



6 टैंकरों से लोगों पर बरसाया गुलाल
यह चल समारोह चौक से शुरू होकर घोड़ा नक्कास, कुंदन नमकीन, जुमेराती से होते हुए पीर गेट स्थित कर्फ्यू वाली माता के मंदिर पर पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। समापन के दौरान 6 टैंकरों से लोगों पर गुलाल बरसाया गया, जिससे पूरा वातावरण लाल, गुलाबी, पीला और हरे रंगों में रंग गया। इसके अलावा, जुलूस में कई आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़े-इंदौर के गेर की तर्ज पर भोपाल के पुराने शहर में निकलेगा रंगपंचमी चल समारोह,डेढ़ हजार पुलिस रहेगी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन



धूमधाम से निकाला रंगपंचमी चल समारोह
हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि बडे़ धूमधाम से रंग पंचमी चल समारोह निकाला गया। चल समारोह सुभाष चौक से लोहा बाजार, जुमेराती, जनकपुरी, सिंधी मार्केट, भवानी चौक सोमवारा, कपड़ा बाजार चौक, अग्रवाल पूड़ी भंडार, इतवारा रोड, मंगलवारा जैन मंदिर रोड, घोड़ा निक्कास, हनुमानगंज मडिया मंदिर पर समापन हुआ। चल समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। 


यह भी पढ़ें-PCC चीफ के बंगले पर रंगपंचमी की धूम,नेता प्रतिपक्ष ने पटवारी के संग गया होली गीत,जमकर थिरके कार्यकर्ता

शहर के इन क्षेत्रों में भी रंगपंचमी का आयोजन
रंग पंचमी के अवसर पर बुधवार को शहर के कई जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से रंगपंचमी पर सेवा संकल्प युवा संगठन ने कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर विशेष आयोजन किया। इस दौरान अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी का जश्न भी रंगों के साथ मनाया गया। इसके अलावा, सुभाष चौक, बरखेड़ी और शाहपुरा से भी गेर निकाली गई। संत नगर, भेल और कोलार क्षेत्र में भी रंगपंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन चौक बाजार में हुआ, जहां भारी संख्या में लोग इस रंगोत्सव का आनंद लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed