Bhopal: PCC चीफ के बंगले पर रंगपंचमी की धूम, नेता प्रतिपक्ष ने पटवारी के संग गाया होली गीत, थिरके कार्यकर्ता
Rangpanchami: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बंगले पर रंग पंचमी दिन होली मिलन समारोह में जमकर उत्साह दिखा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष समेत कई कांग्रेसी विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह में पटवारी ने नेता प्रतिपक्ष के साथ होली के गीत गाए।
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बंगले पर बुधवार सुबह 9 बजे से रंग पंचमी पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह दिखा। समारोह में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ होली के गीत गाए। जबकि डबरा विधायक सुरेश राजे ने फाग गीत सुनाया। वहीं, पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने होली गीत गाया। पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी थिरकते नजर आए।
पटवारी बोले होली प्रेम, मुहब्बत की
इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि ये होली प्रेम, मुहब्बत की है। भारत वर्ष की परंपराओं की होली है। आज होली हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब मिलकर सारे त्योहार मनाते हैं। ये भारतवर्ष ही है, जिसमें सारे धर्मों के त्योहार सब लोग मिलकर मनाते हैं। पटवारी के बंगले पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के ऊपर फूल बरसाकर रंगपंचमी की बधाई दी।
कांग्रेस के ये विधायक हुए शामिल
होली मिलन समारोह में अंबाह विधायक देवेंद्र सखवार, सौंसर विधायक विजय चौरे, जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके, परासिया विधायक सोहन लाल बाल्मीक, चौरई विधायक सुजीत चौधरी, पांढुर्णा विधायक निलेश उईके, खरगापुर विधायक चंदा रानी गौर, वारासिवनी विधायक विक्की पटेल, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा, मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर, केवलारी विधायक रजनीश सिंह, भगवानपुरा विधायक केदार डाबर सहित कई विधायक शामिल हुए।
