{"_id":"67d9557e2dada8feeb0b43a5","slug":"bhopal-rangpanchami-procession-will-be-taken-out-in-the-old-city-of-bhopal-on-the-lines-of-indore-s-gair-150-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: इंदौर के गेर की तर्ज पर भोपाल के पुराने शहर में निकलेगा रंगपंचमी चल समारोह,डेढ़ हजार पुलिस रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: इंदौर के गेर की तर्ज पर भोपाल के पुराने शहर में निकलेगा रंगपंचमी चल समारोह,डेढ़ हजार पुलिस रहेगी तैनात
Tue, 18 Mar 2025 04:51 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 18 Mar 2025 04:51 PM IST
सार
Rangpanchami: भोपाल में रंगपंचमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इंदौर के गेर की तर्ज पर पुराने शहर में रंगपंचमी पर चल समारोह निकलेगा। इस दौरान सुरक्षा सख्त रहेगी। डेढ़ हजार के करीब अतिरिक्त बल तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
भोपाल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के पुराने शहर में इंदौर के गेर की तर्ज पर रंगपचमी मनाने की तैयारी की जा रही है। श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में बुधवार को धूमधाम से रंग पंचमी चल समारोह निकलेगा। यह सुभाष चौक से सुबह साढ़े दस बजे शुरू होकर परंपरागत मार्गों से होकर हनुमानगंज में समाप्त होगा। सुरक्षा सख्त रहेगी। डेढ़ हजार के करीब अतिरिक्त बल तैनात किया जा रहा है। इसके साथ ही नागपुर में हुई हिंसा और रमजान का पवित्र माह होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने पुराने शहर के थाना प्रभारियों को क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
होली चल समारोह का मार्ग
हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि चल समारोह सुभाष चौक से लोहा बाजार, जुमेराती, जनकपुरी, सिंधी मार्केट, भवानी चौक सोमवारा, कपड़ा बाजार चौक, अग्रवाल पूड़ी भंडार, इतवारा रोड, मंगलवारा जैन मंदिर रोड, घोड़ा निक्कास, हनुमानगंज मडिया मंदिर पर समापन होगा। चल समारोह में राजधानी के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। उन्होने बताया कि चल समारोह का आकर्षण बैनर, झंडा, ढोल ताशे, पेपर शॉट मशीन राधा कृष्ण, अघोरी नृत्य, दुलदुल घोड़ी, डीजे शामिल होंगे। मार्ग के प्रमुख चौराहों पर हुरियारों पर टैंकरों से नर्मदा जल और रंग की वर्षा होगी।
सात रंगो के बौछारो के साथ निकलेगा चल समारोह
हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि हिन्दू उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगों का त्यौहार रंग पंचमी बहुत ही धूमधाम से मनाएगी। संयोजक कपिल राव जाधव ने बताया कि 19 मार्च 2025 को प्रातः 10:30 बजे से सुभाष चौक से रंग पंचमी चल समारोह शुभारंभ होगा। चल समारोह में ढोल डीजे बैंड घोड़ा बग्गी ऊंट के साथ साथ होली खेलते शिव-पार्वती जी, अघोरी द्वारा राख की होली एवं भोपाल की प्रसिद्ध डमरु टीम द्वारा चल समारोह में आकर्षण प्रस्तुति देगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-मंडला आदिवासी एनकाउंटर मामले में दूसरे दिन भी कांग्रेस का वॉकआउट, 1 करोड़ मुआवजा देने की मांग
चौक बाजार सहित पुराने शहर में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस
पुराने शहर के प्रमुख स्थान चौक बाजार में बड़ा चल समारोह निकाला जाता है। इसके साथ ही परीबाजार, जुमेराती सहित अन्य क्षेत्रों में भी चल समारोह निकाले जाते हैं। इन चल समारोहों को देखते हुए कल सुबह छह बजे से ही चौक बाजार सहित पुराने शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में अतिरक्त बल तैनात रहेगा। पुलिस अधिकारियों को जोन बनाकर ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। इसके साथ ही आज राज से ही पुलिस के अधिकारी पेट्रोलिंग टीम के साथ क्षेत्रों में गश्त करेंगे, ताकि किसी अप्रिय स्थिति को होने से पहले ही रोका जा सके और त्यौहान शांतिपूर्वक मनाया जा सके।
पुलिस के साथ निगम अमला भी रहेगा तैनात
चल समारोहों में हुरियारे भूत-पिशाच के साथ अलग-अलग वेभ-भूषा में सजधजकर शामिल होने आते हैं। टैंकरों में रंग भरकर सड़क पर निकलने वालों पर बरसाया जाता है। रंगपंचमी पर गेर या चल यमारोह का आयोजन हिंदू उत्सव समिति द्वारा मुख्य रूप से किया जाता है। गेर में शिव पार्वती, राधा कृष्ण और ब्रज होली की झांकी खास होती है। ढोल-ताशे, डीजे, दुल-दुल घोड़ी, ऊंट, घोड़े, फूल गुलाल उड़ाने वाली मशीन के साथ नृत्य मंडली के साथ गेर निकाली जाती है। ऐसे में चल समारोह वाले मार्ग को यातायात के लिए परिवर्तित किया जाता है। या चल समारोह को एक तरफ से निकालकर पुलिस दूसरी तरफ से सामान्य यातायात निकालती है। इस दौरान कोई अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुराने शहर में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही साफ-सफाई के लिए चल समारोह के पीछे-पीछे नगर निगम का अमला भी साथ चलेगा, ताकि सड़क की तुरंत सफाई भी होती रहे।
यह भी पढ़ें-परिवहन घोटाले का सबूत लेकर EOW पहुंची कांग्रेस, मंत्री पर की कार्रवाई की मांग, राजपूत ने किया पलटवार
नहीं होगी कोई परेशानी
डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि रंगपंचमी पर पुराने शहर में सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त रहेंगे। किसी भी राहगीर को चल समारोह या गेर से परेशान न होना पड़े, पुलिस इसकी पूरी व्यवस्था कर रही है।
,