फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Zindgi master class season-2: amar ujala and UNICEF webinar series for Youths and children

अंतरराष्ट्रीय बालदिवस पर अमर उजाला व यूनिसेफ का आयोजन, आज मंत्रियों-विधायकों से बच्चे व युवा करेंगे संवाद

Fri, 20 Nov 2020 10:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 Nov 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Zindgi master class season-2: amar ujala and UNICEF webinar series for Youths and children
बृजेश पाठक, मनीषा अनुरागी, डॉ सतीश - फोटो : अमर उजाला
बच्चे कल का भविष्य हैं, जबकि युवाओं के हाथों में देश की तकदीर है। भविष्य हो या तकदीर, इन्हें संवारने के लिए हमें इनकी राहों को आसान करना होगा। इन्हें एक मजबूत आधार देना होगा। इसी कड़ी में एक प्रयास करते हुए अमर उजाला और यूनिसेफ ने साथ मिलकर कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन


युवाओं को समर्पित वेबिनार की श्रृंखला जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2 की शुक्रवार की कड़ी को युवाओं के साथ ही बच्चों को समर्पित किया गया है। वेबिनार का आयोजन शाम को 5.30 बजे से होगा और इससे अमर उजाला लखनऊ के फेसबुक पेज पर लाइव जुड़ा जा सकता है। 
विज्ञापन


वेबिनार में उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश दिवेदी, तकनीकी व चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, हरदोई के मल्लावां से विधायक आशीष सिंह आशू, राठ से विधायक मनीषा अनुरागी बच्चों और युवाओं से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवा अपने सवाल लेकर वेबिनार में मौजूद होंगे। वेबिनार में शामिल होने के लिए आप क्यूआर कोड स्कैन कर इससे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed