{"_id":"5fb74b5828eb3f2f5b55c6a9","slug":"zindgi-master-class-season-2-amar-ujala-and-unicef-webinar-series-for-youths-and-children","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय बालदिवस पर अमर उजाला व यूनिसेफ का आयोजन, आज मंत्रियों-विधायकों से बच्चे व युवा करेंगे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय बालदिवस पर अमर उजाला व यूनिसेफ का आयोजन, आज मंत्रियों-विधायकों से बच्चे व युवा करेंगे संवाद
Fri, 20 Nov 2020 10:21 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
बृजेश पाठक, मनीषा अनुरागी, डॉ सतीश
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे कल का भविष्य हैं, जबकि युवाओं के हाथों में देश की तकदीर है। भविष्य हो या तकदीर, इन्हें संवारने के लिए हमें इनकी राहों को आसान करना होगा। इन्हें एक मजबूत आधार देना होगा। इसी कड़ी में एक प्रयास करते हुए अमर उजाला और यूनिसेफ ने साथ मिलकर कदम बढ़ाया है।
युवाओं को समर्पित वेबिनार की श्रृंखला जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2 की शुक्रवार की कड़ी को युवाओं के साथ ही बच्चों को समर्पित किया गया है। वेबिनार का आयोजन शाम को 5.30 बजे से होगा और इससे अमर उजाला लखनऊ के फेसबुक पेज पर लाइव जुड़ा जा सकता है।
वेबिनार में उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश दिवेदी, तकनीकी व चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, हरदोई के मल्लावां से विधायक आशीष सिंह आशू, राठ से विधायक मनीषा अनुरागी बच्चों और युवाओं से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवा अपने सवाल लेकर वेबिनार में मौजूद होंगे। वेबिनार में शामिल होने के लिए आप क्यूआर कोड स्कैन कर इससे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं।