लखनऊः रेस्टोरेंट के बाहर युवक को घेरकर पीटा, बनाया वीडियो और दी ये धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गोमतीनगर के फन मॉल के पास कैपचीनो ब्लास्ट रेस्टोरेंट के बाहर 20-25 युवकों ने एक युवक को घेरकर पीट दिया। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए असलहे भी लहराए। पीड़ित ने दो दिन बाद गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एफ निवासी कुशल दीप सलूजा के मुताबिक, वह कसमंडा हाउस निवासी दोस्त मोक्ष सिंह संग रविवार शाम सात बजे कैपचीनो ब्लास्ट रेस्टोरेंट गए थे। करीब एक घंटे बाद कुशलदीप के मोबाइल पर युवराज सिंह, विकास यादव और अखिल सिंह की कॉल आई।
मिलने की बात पर उसने रेस्टोरेंट का पता बता दिया। कुछ देर बाद वह बाहर मिलने गया तो तीनों के साथ आए हुए 20-25 युवकों ने हमला बोल दिया। रेस्टोरेंट के बाहर पिटाई के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। पिटाई में कुशलदीप सड़क पर गिर गया। इस दौरान कुछ युवकों ने असलहे लहरा दिए।
चालक ने उसकी जान बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर चालक के साथ घर आया।
युवकों ने पिटाई के दौरान बनाया था वीडियो
पीड़ित कुशल के मुताबिक, आरोपी युवकों ने पिटाई के दौरान वीडियो भी बनाया और उसके व्हॉट्सएप नंबर पर भेजा। वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित ने सोमवार को अपने पिता को जानकारी दी। वीडियो में कई युवकों को वह पहचानता है। जो युवराज सिंह व विकास के साथ घूमते हैं।
पिता से बातचीत के बाद कुशलदीप ने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वीडियो की पड़ताल की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।