{"_id":"5ebb6eab8ebc3e908e026c76","slug":"young-woman-commits-suicide-in-lucknow-after-not-getting-chicken-biryani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहरी में चिकन-बिरयानी न मिलने पर युवती ने उठाया ऐसा कदम, सुनकर हर कोई दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहरी में चिकन-बिरयानी न मिलने पर युवती ने उठाया ऐसा कदम, सुनकर हर कोई दंग
Wed, 13 May 2020 09:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 May 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सहरी में चिकन-बिरयानी न मिलने से नाराज 18 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उधर, ठाकुरगंज में शराब पीने को लेकर घर में हुए झगड़े के बाद नगर निगम के संविदाकर्मी 40 वर्षीय कन्हैया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गुडंबा थाना के उपनिरीक्षक धनंजय तिवारी ने बताया कि युवती सुभाष नगर में शिमना टॉवर के पास मिर्जा बेग के मकान में मां हसीना बानो के साथ रहती थी। युवती का नाम रुकसार बानो था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को रुकसार के खुदकुशी करने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचने पर रुकसार का शव घर में लोहे के एंगल से बंधे दुपट्टे से लटका मिला। हसीना बानो ने बताया कि सुबह करीब चार बजे सहरी के वक्त रुकसार ने चिकन-बिरयानी बनाने को कहा था।
विज्ञापन
चिकन नहीं होने पर हसीना बानो ने दाल बना दी थी, जिससे रुकसार नाराज हो गई और सहरी नहीं की। कुछ देर बाद हसीना बानो सो गई, सुबह आठ बजे उठने पर उन्होंने बेटी को फंदे से लटकता पाया।

दूसरी तरफ, ठाकुरगंज के रज्जबगंज निवासी नगर निगम जोन तीन में संविदा पर बिजली का काम करने वाले कन्हैयालाल ने मंगलवार दोपहर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
उपनिरीक्षक शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह कन्हैयालाल के शराब के नशे में घर आने पर परिवारीजनों से कहासुनी हुई थी। इससे नाराज होकर कन्हैयालाल मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में चला गया।
कुछ देर बाद बेटा अनिकेत जब उसे बुलाने गया तो कन्हैयालाल का शव पंखे लटकता मिला। पुलिस कन्हैयालाल को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।