फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi again comes from Delhi Ban Pan Gutkha and take police class

दिल्ली से लौटते ही फॉर्म में योगी, पान-गुटखा बैन, छीना वर्दी का चैन

Thu, 23 Mar 2017 11:07 AM IST
amarujala.com, presented By- विजय जैन
amarujala.com, presented By- विजय जैन Updated Thu, 23 Mar 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
Yogi again comes from Delhi Ban Pan Gutkha and take police class
योगी आदित्यनाथ

दिल्ली में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपत‌ि और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर लखनऊ लौटे CM योगी आदित्यनाथ आज फिर जबरदस्त फार्म में दिखे बुधवार सुबह से ही वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर फर‌ियाद‌ियों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं सीएम ने डीजीपी, चीफ सेक्रेट्री और ड‌िप्टी सीएम केशव मौर्य से मुलाकात की। इसके बाद एडीजी एलओ दलजीत चौधरी ने भी वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचकर सीएम से मुलाकात की। 

विज्ञापन

 

केशव मौर्य ने बताया, बहुत द‌िनों से एक ही जगह जमें अध‌िकार‌ियों के बारे में सीएम ने ‌र‌िपोर्ट मांगी है, इस पर जल्द फैसला होगा। उसके बाद भी सीएम बैठक करते रहे इसके बाद एनेक्सी पहुंचे। वहां उन्होंने अध‌िकार‌ियों के कमरों का न‌िरीक्षण क‌िया। यहां सरकारी कार्यालयों में फैली गंदगी और जगह-जगह पान और गुटखे की पीक देखकर उनका पारा चढ़ गया। 

विज्ञापन

दफ्तरों में गुटखा और पान बैन

Yogi again comes from Delhi Ban Pan Gutkha and take police class
सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम ने यूपी में सरकारी इमारतों और दफ्तरों में गुटखा और पान बैन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पॉलीथिन के उपयोग पर भी रोक लगाने को कहा। मौर्य ने बताया क‌ि सचिवालय की कार्यप्रणाली बदलनी होगी। खबर है क‌ि मुख्यमंत्री बड़े ज‌िलों में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों की फाइलें तलब करेंगे। सीएम ने किसी भी फाइल को अनावश्यक रूप से न रोकने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फाइलों का मूवमेंट ऑनलाइन किया जाएगा। कई नेताओं से सुरक्षा वापस ली जा सकती है।

 मौर्य ने बताया, सीएम ने एनेक्सी का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को एनेक्सी और राज्य में सफाई रखने के निर्देश दिए हैं ताकि बदलाव दिखाई दे।

गौ तस्करी पर तत्काल पूर्ण रूप से प्रतिबंध

Yogi again comes from Delhi Ban Pan Gutkha and take police class

यूपी के सीएम योगी ने मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और शासन के अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की उन्होंने गौ तस्करी पर तत्काल पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस अवैध काम में लगे अराजक तत्वों की क्षेत्रवार पहचान करने एवं इसमें लगे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को द‌िए। 

 

सीएम ने बूचड़खाने बंद करवाने के ल‌िए अधिकारियों से एक्शन प्लान तैयार करने के लिए कहा साथ ही आगाह किया क‌ि इस मामले में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


 
विज्ञापन

अखिलेश सरकार के समय लोगों को दी सुरक्षा की समीक्षा होगी

Yogi again comes from Delhi Ban Pan Gutkha and take police class
akhilesh yadav

अखिलेश सरकार में जिन लोगों को सुरक्षा दी गई थी उसकी भी समीक्षा करने के निर्देश सीएम के साथ हुई बैठक में दिए गए। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि पुलिस का अनावश्यक भार कम हो और उन्हें जनता की सुरक्षा में लगाया जा सके। 

सीएम ने पुलिस गश्त बढ़ाने के ‌भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए इसकी समीक्षा की जाए। 

रात्रि में पुलिस की गश्त पर विशेष फोकस हो ​

Yogi again comes from Delhi Ban Pan Gutkha and take police class
यूपी पुलिस

इसके साथ ही, विशेष रूप से रात्रि में पुलिस की गश्त पर और अधिक ध्यान दिया जाए, ताकि चोरी एवं डकैती आदि आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके। सीएम ने गंदगी को बीमारी की मुख्य वजह बताया और कहा क‌ि सरकारी विभागों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और जनता को जागरूक करने के ल‌िए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed