फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath congratulates people on Chhath Pooja.

छठ पूजा पर लक्ष्मण झूला पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

Sat, 02 Nov 2019 05:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Nov 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath congratulates people on Chhath Pooja.
छठ पूजन पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

यूपी में छठ पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रशासन ने इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर पहुंचे और अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

विज्ञापन


बता दें कि यह त्योहार भोजपुरी समाज के लिए बेहद खास होता है। इस पर भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि लक्ष्मण मेला घाट पर पिछले 34 साल से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार यहां किसी मुख्यमंत्री ने पहुंचकर भोजपुरी समाज का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई दी और कहा कि यह लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इसमें आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का संदेश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परंपरा का जीवंत उदाहरण है। इसके माध्यम से सामाजिक समरसता और सौहार्द में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर शुक्रवार को उन्होंने सभी जिलों के डीएम व एसएसपी को छठ पूजन के लिए घाटों की साफ.-सफाई सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए थे।

 

अखिलेश ने भी दी बधाई : सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छठ पर्व की बधाई देते हुए सभी की सुख-समृद्धि की कामना की है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति के साथ सबसे करीबी रिश्ता बनाता है और पर्यावरण को बचाने-संवारने को प्रेरित करता है। इसका पूजास्थल जलाशय या नदी का तट है। इसमें किसी के प्रति भेदभाव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed