फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Workers stranded Israel concern families increased said life more important than work

UP News: इस्राइल में फंसे श्रमिक, उत्तर प्रदेश में परिवारों की बढ़ी चिंता, बोले- काम से ज्यादा जरूरी है जीवन

Tue, 17 Jun 2025 04:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 04:33 PM IST
सार

इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच वहां काम कर रहे भारतीय श्रमिकों के सुरक्षित वापसी को लेकर परिजन चिंतित हैं। लखनऊ, रायबरेली समेत कई जिलों से गए कामगार उड़ानें बंद होने के कारण लौट नहीं पा रहे हैं। हालांकि भारत सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Workers stranded Israel concern families increased said life more important than work
ईरान और इस्राइल में संघर्ष बढ़ा - फोटो : PTI

विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध ने लखनऊ में बहुत से परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। इन परिवारों के युवा इस्राइल में कामगार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। परिवार चाहता है कि ये जल्द से जल्द घर वापस आ जाएं, लेकिन उड़ानें बंद होने के कारण युवा वहां फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


लखनऊ बीकेटी के रहने वाले अजय चौहान ने बताया कि भाई हरित चौहान बीते एक साल से इस्राइल में हैं। वह घर आना चाहते हैं, लेकिन अभी फ्लाइट का कोई विकल्प नहीं है। रायबरेली के राजेश कुमार भी इस्राइल में कामगार हैं। उनकी माता सावित्री ने बताया कि घर में छोटे-छोटे बच्चे व अन्य सदस्य हैं। काम से भी ज्यादा जरूरी है जीवन। बेटे से जब बात होती है तो वो सब कुछ ठीक और सुरक्षित होने की देता है, लेकिन इसके बावजूद चिंता बनी रहती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: नशीली दवाओं के कारोबारी के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी, टीम खंगाल रही दस्तावेज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Weather Update: प्रदेश में आज से प्री मानसून बारिश, कल से भारी बरसात की संभावना; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

सेवायोजन विभाग का कहना है कि इस्राइल में पांच हजार से अधिक भारतीय श्रमिक सेवा दे रहे हैं। इतनी ही संख्या में भविष्य में और भेजने की तैयारी है। अधिकारियों ने बताया कि ईरान और इस्राइल के बीच हो रहे हमले की वजह से भारतीय श्रमिकों पर किसी तरह का खतरा नहीं है। सभी सुरक्षित हैं। भारत सरकार हालात पर नजर रखे हुए है। स्थिति बिगड़ी तो श्रमिकों को वापस बुला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed