फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pre Monsoon Update Rain Begins Today Heavy Showers Expected Tomorrow Alert Issued in Several Districts

UP Weather Update: प्रदेश में आज से प्री मानसून बारिश, कल से भारी बरसात की संभावना; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Tue, 17 Jun 2025 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 17 Jun 2025 08:22 AM IST
सार

Pre Monsoon Update: यूपी में मौसम बदल चुका है। आज ज्यादातर जिलों में प्री मानसून बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में तेज हवाएं भी चलेंगी। 

विज्ञापन
Pre Monsoon Update Rain Begins Today Heavy Showers Expected Tomorrow Alert Issued in Several Districts
कल लखनऊ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

UP Rain Alert Today: प्रदेश में मानसून की आहट आने लगी है। सोमवार को पूरे प्रदेश में कहीं ज्यादा तो कहीं धीमी बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से खासी राहत मिली। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार से कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार शाम पांच बजे तक बरेली में सबसे ज्यादा 149.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। सहारनपुर में भी 120 मिमी. बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। पूर्वांचल में भी ठीकठाक बारिश हुई। गोंडा में 83 मिमी., बस्ती में 56, लखीमपुर खीरी में 66.4 मिमी. बारिश शाम पांच बजे तक रिकॉर्ड की गई। इससे प्रदेश के करीब सभी जिलों में तापमान सामान्य से नीचे आ गया और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव से तापमान में औसतन 2-4 डिग्री की गिरावट रही जो अगले तीन से चार दिन में 3-7 डिग्री तक हो सकती है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी में बारिश 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने 18 और 19 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यहां पर वज्रपात की चेतावनी
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच।

धान, गन्ना किसानों को राहत, सब्जियों को नुकसान
बारिश ने धान और गन्ना बोआई का इंतजार कर रहे किसानों को राहत पहुंचाई है। प्रगतिशील किसान सर्वेश के मुताबिक, अब धान और गन्ने की खेती शुरू होगी। अच्छी बारिश से खेत जलमग्न हुए। सिंचाई की जरूरत नहीं। वहीं, तरावट से बोआई, रोपाई का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि, आम, जामुन व सब्जियों की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed