फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED raids drug peddler's hideout team is scrutinising documents

UP News: पंजाब में नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले के ठिकानों पर ईडी का छापा, घर में नहीं मिला संचालक

Tue, 17 Jun 2025 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 07:34 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय की जालंधर यूनिट ने लखनऊ, गोंडा और मुजफ्फरनगर में छापेमारी की है। हालांकि, संचालक अखिल जय सिंह घर पर नहीं मिला। उसके दुबई में होने की सूचना है।

विज्ञापन
ED raids drug peddler's hideout team is scrutinising documents
ईडी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जालंधर यूनिट ने मंगलवार को पंजाब और यूपी के कई ठिकानों पर छापा मारा। ईडी की टीमों ने राजधानी में दो और गोंडा और मुजफ्फरनगर में एक-एक जगह छानबीन की है, जिसमें नशीली दवाओं का कारोबार करने वाली कंपनी एमजेएस एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अखिल जय सिंह का गोखले मार्ग स्थित सूर्या कांप्लेक्स का आवास और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम शामिल है। इसके अलावा गोंडा और मुजफ्फरनगर में भी कंपनी के एक कर्मचारियों के घर पर छापा मारा गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारियों को अखिल जय सिंह दोनों जगहों पर नहीं मिला। गोखले मार्ग स्थित घर में मौजूद नौकर से पूछताछ में अखिल के दुबई जाने की जानकारी मिली है। बता दें कि पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा में नशीली दवाओं के सिंडीकेट के खिलाफ कार्रवाई के बाद ईडी ने भी प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में राजधानी निवासी एमजेएस प्राइवेट लिमिटेड का अखिल जय सिंह भी आरोपी है। ईडी की टीमों ने चारों ठिकानों से एक लैपटॉप समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस दौरान ईडी, लखनऊ के कुछ अधिकारी भी सहयोग के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली महंगी होने की आशंकाओं के बीच शुरू हुई विरोध की तैयारी, 22 जून को महापंचायत में उठेगा मुद्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईएएस की नौकरी के लिए कभी बैग में भरकर तो कभी अकाउंट में लिए लाखों रुपये, मामला खुलने पर सात पर मुकदमा दर्ज


पंजाब के डीएसपी के साथ हुआ था गिरफ्तार
बता दें कि बीते सितंबर माह में पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने डिप्टी एसपी वविंदर महाजन और लखनऊ निवासी उसके साथी अखिल जय सिंह को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। मई, 2024 में मेसर्स स्मिलैक्स फार्माकेम ड्रग इंडस्ट्रीज में संयुक्त निरीक्षण के दौरान एएनटीएफ टीम ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। टीम ने 1.98 करोड़ प्रतिबंधित अल्प्राजोलाम टैबलेट और 40 किलोग्राम प्रतिबंधित साल्ट बरामद किया था।

जांच में पता चला कि फार्मा कंपनियों की आड़ में ड्रग्स सप्लाई की जा रही है। इस रैकेट में लखनऊ का अखिल जय सिंह भी शामिल था। डिप्टी एसपी वविंदर महाजन और अखिल जय सिंह प्रदेश में कई फार्मा कंपनियों को प्रतिबंधित ड्रग्स के इस नेटवर्क को ऑपरेट करने में न केवल मदद करते थे, बल्कि कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए संरक्षण भी देते थे। अखिल जय सिंह फार्मा कंपनियों के साथ डीएसपी महाजन की मुलाकात कराता था। रिश्वत के पैसों को भी दोनों बराबर बांटते थे। इस मामले में वविंदर और अखिल जय सिंह को पंजाब पुलिस ने बीते वर्ष गिरफ्तार भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed