फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women raped, fir filed

बेटी के इलाज के नाम पर ढोंगी बाबा ने मां से किया दुष्कर्म, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Aug 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Women raped, fir filed
पीड़ित महिला ने दर्ज किया मुकदमा। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लॉकडाउन के दौरान बच्ची के इलाज के लिए भटक रही महिला एक ढोंगी बाबा के जाल में फंस गई। बाबा ने भूत-प्रेत का साया दिखाकर यौन शोषण किया।
विज्ञापन

परेशान होकर पीड़िता अपना घर छोड़कर दूसरे इलाके में किराए पर रहने लगी। इसके बाद भी बाबा ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
आजिज आकर पीड़िता ने चिनहट थाने में तहरीर देकर बाबा समेत दो पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के मुताबिक, पीड़िता चिनहट इलाके में परिवार के साथ रहती है। लॉकडाउन के दौरान उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई।
लोहिया व निजी अस्पताल में दिखाने के बाद भी बेटी की तबीयत में सुधार नहीं आया। यह बात उसके परिचित अमित यादव को पता चली तो उसने पीड़िता को एक बाबा के बारे में बताया। कहा कि उनको दिखा लो तबीयत जल्द सही हो जाएगी।
विश्वास करते हुए पीड़िता अमित संग वहां पहुंची तो अब्बास हुसैन नाम का बाबा मिला। उसने पीड़िता की बच्ची को देखा और एक नशीला पदार्थ पीने के लिए दिया।
उसको पीते ही बच्ची बेहोश हो गई। इसके बाद बाबा उसे इंदिरा डैम पर ले गया और बच्ची पर भूतप्रेत का साया का डर दिखाते हुए महिला से दुष्कर्म किया।
इसके बाद पीड़िता वहां से चली आई, लेकिन यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। इसके बाद बाबा अक्सर डैम पर ले जाकर मछलियों को खाना खिलाने के बाद महिला का शोषण करने लगा। लॉकडाउन के बाद घर पर आने लगा।
विज्ञापन

परेशान होकर पीड़िता ने घर छोड़ दिया। इसके बावजूद भी पीछा न छोड़ने पर पीड़िता ने चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
निजी घर छोड़कर किराए पर रहने में मजबूर
पीड़िता ने बताया कि चिनहट इलाके में निजी मकान में परिवार के साथ रहती थी, लेकिन बाबा के प्रताड़ना से परेशान हो चुकी थी। मना करने पर भी बार-बार घर आता था। इसके चलते उसने दूसरे इलाके में किराए पर मकान ले लिया। इसके बावजूद कॉल करके परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed