फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manoj gave a new lease of life to three people after his death

Lucknow News: मौत के बाद तीन को नई जिंदगी दे गए मनोज

Mon, 31 Aug 2026 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Manoj gave a new lease of life to three people after his death
लखनऊ। ब्रेन डेड के बाद बाराबंकी निवासी मनोज कुमार के परिजनों के उनके अंगदान करने के फैसले ने तीन जरूरतमंद मरीजों को नई जिंदगी दे दी। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में विभिन्न विभागों की टीमों के समन्वय से अंगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। संस्थान में किसी ब्रेन डेड व्यक्ति का यह पहली बार अंगदान था।
विज्ञापन

मनोज कुमार को संस्थान में 25 अगस्त को भर्ती कराया गया था। लगातार इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। निर्धारित चिकित्सा प्रक्रिया के तहत डॉक्टरों की टीम ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रीफ काउंसलर और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर ने परिजनों को अंगदान के महत्व और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। दुख की इस कठिन घड़ी में परिवार ने अंगदान का साहसिक फैसला लिया।
विज्ञापन


एसजीपीजीआई भेजे गए लिवर और किडनी
अंगदान के बाद मनोज का एक लिवर और एक किडनी एसजीपीजीआई भेजी गई। दूसरी किडनी का लोहिया संस्थान में ही प्रत्यारोपण किया गया। यह अयोध्या निवासी 44 वर्षीय महिला को लगाई गई। यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, निश्चेतना और अन्य विभागों की टीमों ने समयबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। निदेशक प्रो. डॉ. सीएम. सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में प्रक्रिया पूरी हुई। परिजनों संतोष मिश्रा और लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि जाते-जाते भी मनोज कई लोगों के जीवन में उम्मीद दे गए। अंगदान से उनकी आत्मा को शांति मिलेगी और समाज को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed