{"_id":"5fce8ffb8ebc3ecfc21d1fb1","slug":"women-lift-up-her-lover-from-his-marriage-lko-city-news-lko5537157161","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"द्वारचार से दूल्हे को उठा ले गई प्रेमिका, देखते रहे बराती-घराती, पढ़ें- पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
द्वारचार से दूल्हे को उठा ले गई प्रेमिका, देखते रहे बराती-घराती, पढ़ें- पूरा मामला
Tue, 08 Dec 2020 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मलिहाबाद में शादीशुदा प्रेमिका को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी का सपना देखना युवक को महंगा पड़ गया। रविवार को द्वारचार के दौरान पहुंची प्रेमिका उसे फिल्मी स्टाइल में कार में डालकर ले गई। उसके हाथ में कागजात भी थे, जो उसके मुताबिक कोर्ट मैरिज के थे।
घटना के बाद बरातियों को लड़कीवालों ने पकड़कर बंद कर दिया। लड़केवालों के शादी का खर्च उठाने की सहमति पर उन्हें छोड़ा गया। जानकारी के मुताबिक उन्नाव के धनैया खेड़ा मजरा रामपुर गड़ौहा के रामनरेश का शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।

Trending Videos
बरातियों को बनाया बंधक
इसके बावजूद रामनरेश ने एक साल पहले काकोरी के गांव शेरपुरमऊ की किसान की बेटी से रिश्ता तय कर लिया। सगाई भी हो गई, लेकिन कोरोना की वजह से शादी टल गई। रविवार रात रामनरेश बरात लेकर लड़की के घर पहुंचा। द्वारपूजा से पहले तिलक की रस्म के दौरान पहुंची प्रेमिका ने रामनरेश को प्रेमी बताते हुए उसे कॉलर पकड़कर खींचा और कार में ले गई।
लड़के ने भी विरोध नहीं किया। इसके बाद बरातियों को गांववालों ने बंधक बना लिया। दोनों पक्षों की बातचीत में तय हुआ कि लड़के वाले शादी की तैयारियों में खर्च चार लाख रुपये देंगे। इसके बाद मामला निपट सका।
लड़के ने भी विरोध नहीं किया। इसके बाद बरातियों को गांववालों ने बंधक बना लिया। दोनों पक्षों की बातचीत में तय हुआ कि लड़के वाले शादी की तैयारियों में खर्च चार लाख रुपये देंगे। इसके बाद मामला निपट सका।