फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women got house keys in financial literacy camp

Lucknow News: वित्तीय साक्षरता कैंप में महिलाओं को मिली आवास की चाबी

Sat, 29 Jun 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 29 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Women got house keys in financial literacy camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी व सीडीओ अनुभव सिंह ने किया। कैंप में लाभर्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। वहीं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।

इस दौरान श्रावस्ती विधायक ने समूह की महिला शालू, प्रमिला, नगमा, श्यामा देवी व कांती देवी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया। वहीं सावित्री, राम जियाई, महेश कुमार, सरिता व रीना देवी को प्रधानमंत्री आवास की चाभी प्रदान किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वरोजगार ही एक ऐसी तकनीकी है जिससे बेरोजगारी दूर की जा सकती है। परियोजना अधिकारी व ईओ डॉ. अनीता शुक्ला ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। समूह के माध्यम से महिलाएं एक दूसरे का सहारा बनकर आगे आएं तो सभी को रोजगार मुहैया हो सकता है। साथ ही पांच महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, भाजपा नेता महेश मिश्रा ओम, एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, आरिफ जाफर, तारा, कृष्णमुनि व प्रदीप शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed