फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Warning of heavy rain in these 20 cities today, rainfall is less than normal in some districts

यूपी का मौसम: आज इन 20 शहरों में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में अब तक सामान्य से कम बरसात

Sat, 27 Jul 2024 10:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Jul 2024 10:56 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में अब तक बारिश हैरान कर रही है। कई जिलों में सुबह से धूप निकल आ रही है तो कुछ जिलों में बारिश हो रही है। आज बीस शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Warning of heavy rain in these 20 cities today, rainfall is less than normal in some districts
आज कई शहरों में होगी बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में बारिश का मिलाजुला रूप देख प्रदेश के लोग हैरान हैं। कहीं भारी बारिश तो कहीं एकदम सूखा है। एक ही दिन में कई मौसम देखने को मिल रहे हैं। धूप होती है, थोड़ी बारिश होती है और फिर धूप निकल आती है। इतना ही नहीं एक ही शहर में कहीं धूप निकली होती है तो कहीं बारिश हो रही होती है। 

विज्ञापन


इधर मौसम विभाग ने  शनिवार के लिए 20 से अधिक शहरों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम का यही रुख आगे भी रहेगा। कई इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं, पर ज्यादातर इलाकों में छिटपुट या मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार को बाराबंकी में 3.6 मिमी, इटावा में 17 मिमी, फुरसतगंज में 15.1 मिमी, हमीरपुर में 5, शाहजहांपुर में 3 मिमी बारिश हुई। मेरठ में 42.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


इन शहरों के लिए अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संतरविदासनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश से यमुना में उफान, यमुनोत्री
मूसलाधार बारिश से उत्तराखंड से गुजरात और महाराष्ट्र तक भारी तबाही मची है। पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम और उसके अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी पर कहर टूटा है। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया है और यमुनोत्री मंदिर परिसर के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है। वहीं, गुजरात के नवसारी और महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गई हैं। कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और 4,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।


उत्तरकाशी से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, यमुनोत्री क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। इससे भूस्खलन और यमुना का जल स्तर बढ़ने से यमुनोत्री मंदिर परिसर सहित अस्थायी पुल, सुरक्षा दीवार, रसोई और पुरोहित सभा कक्ष को नुकसान पहुंचा है। जानकीचट्टी बस पार्किंग में पानी व मलबा घुसने से तीन खच्चर बह गए, जबकि एक बाइक मलबे में दब गई। यमुनोत्री धाम से जानकीचट्टी तक आते-आते यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया था। बस पार्किंग के आसपास बने ढाबों में मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। शाम तक नदी का जलस्तर तो कम हो गया, लेकिन जानकीचट्टी बस पार्किंग बोल्डर और मलबे से भर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed