फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Books, shoes, and socks meant for distribution to students were buried in a pit

सीतापुर: गड्ढे में दबा दी थी बच्चों को बांटने वाली किताबें, जूते और मोजे, प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 10 Oct 2026 12:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, महमूदाबाद (सीतापुर)
अमर उजाला नेटवर्क, महमूदाबाद (सीतापुर) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 10 Oct 2026 12:56 PM IST
सार

तीन दिन पूर्व विद्यालय परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में ग्रामीण अध्यापकों की मौजूदगी में कूड़े से किताबें निकाल रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय में आने वाली सामग्री को बांटा नहीं जाता इसके साथ ही धनराशि में खेल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sitapur: Books, shoes, and socks meant for distribution to students were buried in a pit
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

महमूदाबाद के विकास खंड पहला स्थित कम्पोजिट विद्यालय पचदेवरा भान में बच्चों के वितरण के लिए आई किताबें कूड़े में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर किताबें निकाली। ग्रामीणों का आरोप था कि बच्चों को कभी किताबों का वितरण नहीं किया जाता है।

विज्ञापन


मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डीएम ने जांच कराई तो विद्यालय में भारी अनियमितताएं पाई गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


पहला में कंपोजिट स्कूल पचदेवरा भान बना है। तीन दिन पूर्व इसी विद्यालय परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में ग्रामीण अध्यापकों की मौजूदगी में कूड़े से किताबें निकाल रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय में आने वाली सामग्री को बांटा नहीं जाता इसके साथ ही धनराशि में खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने डीएम से इसकी शिकायत भी की। डीएम डॉ राजगणपति आर ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच में विद्यालय में कई अनियमितता सामने आई। जांच में विद्यालय परिसर एवं कक्षों की साफ सफाई में कमी, आईसीटी लैब की सामग्री का उपयोग न पाया जाना, हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील न होने, बच्चों को समय से पहले विद्यालय से छोड़ने और मध्याह्न भोजन और अभिलेखों में भी कमियां मिली।


बीएसए गोरखनाथ पटेल ने प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव तिवारी को निलंबित करते हुए पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed