फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water filled in old areas, electricity had to be shut down

Lucknow News: पुराने इलाकों में भरा पानी, बंद करनी पड़ी बिजली

Thu, 18 Sep 2025 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Water filled in old areas, electricity had to be shut down
बारिश से जलभराव
लखनऊ। बुधवार को हुई बारिश से नादान महल, विक्टोरिया और अमीनाबाद उपकेंद्र के पुराने इलाकों में पानी इस कदर भर गया कि एहतियातन बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। चौक के एक्सईएन रमन के अनुसार कश्मीरी मोहल्ला और आसपास के इलाकों की सड़कें व गलियां पानी से लबालब हो गईं। ट्रांसफार्मर पेटियों तक पानी पहुंचने से पहले ही मोहल्लेवालों ने उपकेंद्रों को सूचना देकर बड़ा हादसा टाल दिया।
विज्ञापन


जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने से हर बारिश में पुराने लखनऊ में भारी जलभराव होता है। इस बार भी करीब एक घंटे तक 1,000 से ज्यादा घरों और दुकानों की सप्लाई ठप रही। अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि एलटी लाइन की पेटियां जमीन में होने के कारण बिजली तब तक बंद रखी गई, जब तक पानी पूरी तरह निकल नहीं गया।
विज्ञापन

करंट से गाय की मौत
गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर स्थित कौशलपुरी में बारिश के दौरान खंभे में उतरे करंट से एक गाय की मौत हो गई। गलियों में भरे पानी से गुजरते समय पोल से उतरा करंट पानी में फैल गया और गाय उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन झुकी
गहरू उपकेंद्र के तहत हरौनी फीडर पर तेज बारिश से एक खंभा उखड़ गया। इससे 11 हजार वोल्ट की लाइन करीब 60 डिग्री पर झुक गई। ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत सप्लाई बंद कराकर खंभे को सीधा किया गया। मरम्मत के दौरान हरौनी और आसपास के गांवों-कस्बों की सप्लाई दो घंटे तक बाधित रही।

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

बारिश से जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed