{"_id":"6ae30c9479652f4cc30e60ac","slug":"drug-smuggling-under-guise-of-rose-water-jalaun-dri-and-ats-raided-house-and-factory-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गुलाब जल की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी, जालौन डीआरआई और एटीएस के छापे में संदिग्ध ड्रग्स बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गुलाब जल की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी, जालौन डीआरआई और एटीएस के छापे में संदिग्ध ड्रग्स बरामद
Thu, 29 Oct 2026 02:36 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:36 PM IST
सार
जालौन में गुलाब जल बनाने की आड़ में चल रहे अवैध मादक पदार्थों के काले कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। देर रात DRI, ATS और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में संदिग्ध ड्रग्स बरामद हुआ है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एटीएस
- फोटो : IANS
विस्तार
यूपी के जालौन में गुलाब जल की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया है। डकोर थाना क्षेत्र के ऐरी रमपुरा गांव में देर रात से राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई), आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और खुफिया विभाग की टीमों ने छापा मारा। अभियान में एटीएस की दो कंपनियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान घर और कारखाने की तलाशी ली गई। भारी मात्रा में संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ है। टीमों ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि गुलाब जल की आड़ में कथित तौर पर तस्करी का काम कब से चल रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद पदार्थ की पहचान और उसकी वास्तविक मात्रा का पता लगाया जा रहा है। डकोर थाना क्षेत्र के ऐरी रमपुरा गांव में देर रात से कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन