{"_id":"64b8e6ac1214bcf51607af44","slug":"vhp-leader-in-raebareli-died-in-an-accident-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: विश्व हिंदू परिषद के नेता की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: विश्व हिंदू परिषद के नेता की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से मारी टक्कर
Thu, 20 Jul 2023 01:17 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:17 PM IST
सार
रायबरेली के सलोन कोतवाली इलाके में विश्व हिंदू परिषद के नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सड़क पार कर रहा था कि तभी बोलेरो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक श्रवण कुमार विश्वकर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद के नेता एवं फर्नीचर व्यवसाई को अनियंत्रित बोलेरो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कारहिया चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सलोन कोतवाली के ग्राम नुरूद्दीनपुर निवासी श्रवण कुमार विश्वकर्मा (40) कुमार पुत्र श्रीनाथ विश्वकर्मा विश्व हिंदू परिषद में प्रखंड समरसता के पद पर कार्यरत थे। उनकी साहबगंज बाजार स्थित अजीत सिंह का पुरवा के समीप फर्नीचर की दुकान थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा सांसद की मांग, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए केंद्र, हालात बेकाबू, जनता का सीएम पर भरोसा नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले, समवेशी विपक्षी गठबंधन इंडिया से घबराई भाजपा, ये है हमारी सेकुलर सोच का प्रतिबिंब
गुरुवार को श्रवण घर से पैदल दुकान जाने के लिए निकला था। वह टोला प्लाजा स्थित पुलिया के समीप पहुंचा ही था कि प्रतापगढ़ से सलोन की तरफ जा रही अज्ञात बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।
घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग एकत्र हो गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। विहिप नेता की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी की तलाश सीसीटीवी कैमरा के जरिये कराई जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।