फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says BJP is scared of opposition alliance INDIA.

UP News: अखिलेश यादव बोले, समवेशी विपक्षी गठबंधन इंडिया से घबराई भाजपा, ये है हमारी सेकुलर सोच का प्रतिबिंब

Thu, 20 Jul 2023 09:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Jul 2023 09:46 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया हमारी सोशलिस्ट और सेकुलर सोच का प्रतिबिंब है। इससे भाजपा घबरा गई है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says BJP is scared of opposition alliance INDIA.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समावेशी विपक्षी गठबंधन इंडिया के नाम से घबरा गई है। इंडिया का संदेश विकास और समावेश का है। यह हमारी सोशलिस्ट और सेकुलर सोच का प्रतिबिंब है। कहा कि देश की जनता इस बार भाजपा की विदाई कर देगी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत तभी तय हो गई थी, जब भाजपा ने अपने गठबंधन की बैठक उसी तारीख में बुला ली। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं हैं, वह जस की तस दिखाई दे रही हैं। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है। कर्नाटक में जनता ने सरकार बदल दी, क्योंकि वहां 40 फीसदी कमीशन का भ्रष्टाचार था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में विपक्ष को मिलकर घेरेंगे भाजपा-सुभासपा, निगम, आयोग, बोर्ड में मिल सकती है जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महंगाई से मिलेगी राहत: लखनऊ में आज से इन 10 जगहों पर 70 रुपये किलो बिकेगा टमाटर, जानिए ठिकाने?


सपाइयों ने शारदानंद अंचल को दी श्रद्धांजलि
प्रदेश सपा मुख्यालय पर बलिया के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की जयंती सादगी से मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि शारदा अंचल ने हमेशा पिछड़ों, दलितों और वंचितों की आवाज उठाई। उन्हें हक और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed