UP News: राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पहली बार जीता खिताब
राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने इतिहास रचते हुए पहली बार खिताब जीता। फाइनल में हिमाचल प्रदेश को करीबी मुकाबले में 19-17 से पराजित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला गया। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम हिमाचल प्रदेश को 19-17 से हराकर पहली बार विजेता बनी। ये चैंपियनशिप हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित की गई। फाइनल मैच स्टेडियम के भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में खेला गया।
समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश की विजेता टीम को बधाई दी। कहा कि आपने लगन और मेहनत से जो जीत हासिल की है उसमें प्रदेश को गर्व है। आप सभी खिलाड़ियों ने संघर्ष और अनुशासन के बल पर खुद को साबित किया है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में के. रविंद्र नायक (आईएएस, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन) मौजूद रहे।
इस मौके पर यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक ओपी श्रीवास्तव, हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन), हैंडबॉल एसोसिशन इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिशन के संयुक्त सचिव परमेंद्र सिंह, लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुमंत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.