फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: You can get confirmed ticket for Holi in these 4500 Tatkal seats, 35 thousand passengers of Delhi-Mumbai r

यूपी: तत्काल की इन 4500 सीटों में मिल सकता है होली का कन्फर्म टिकट, वेटिंग में हैं दिल्ली-मुंबई रूट के यात्री

Sun, 02 Mar 2025 08:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Mar 2025 08:16 AM IST
सार

Confirmed ticket on Holi: होली आते ही दिल्ली और मुंबई से यूपी आने वाले ट्रेनें हाउसफुल हो गईं। होली के आसपास निकलने वाली सभी ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं है। 

विज्ञापन
UP: You can get confirmed ticket for Holi in these 4500 Tatkal seats, 35 thousand passengers of Delhi-Mumbai r
होली के लिए ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

होली पर दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने वाले यात्रियों को नियमित व स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग से जूझना पड़ रहा है। तत्काल कोटे की 4500 सीटों पर यात्रियों ने टकटकी लगा रखी है। दलाल भी तत्काल कोटे में सेंधमारी की फिराक में हैं। आरपीएफ अभियान चलाकर दलालों को पकड़ने की तैयारी है।

विज्ञापन


14 मार्च को होली है। दिल्ली, मुंबई व कोलकाता में रहने वाले राजधानी के लोगों की आवाजाही दो दिन पहले से ही शुरू हो जाएगी। दिल्ली रूट की ट्रेनों की वेटिंग 230 तक पहुंच गई है। मुंबई से आने वाले यात्रियों को दो सौ की वेटिंग से जूझना पड़ रहा है। रेलवे अफसरों के अनुसार करीब 35 हजार यात्री वेटिंग में हैं।
विज्ञापन


यात्रियों को लखनऊ मेल, पुष्पक, शताब्दी, एसी एक्सप्रेस, पद्मावत, काशी विश्वनाथ, हावड़ा मेल जैसी ट्रेनों में कन्फर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। इन रूटों की ट्रेनों में तत्कल कोटे की 4500 सीटें हैं। यात्रियों को उम्मीद है कि तत्काल कोटे में उन्हें कन्फर्म सीटें मिल सकेंगी। प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के जरिये दलाल तत्काल टिकटों पर हाथ साफ कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ की स्पेशल टीमें गठित
पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे आरपीएफ प्रमुखों की ओर से होली पर दलालों पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें राजधानी में टिकट दलाली में लगे दलालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। सादी वर्दी में आरक्षण केंद्रों पर दलालों की पहचान कर गिरफ्तार करेगी। सीसीटीवी से भी केंद्रों पर निगरानी की जाएगी।

पुराने दलालों पर भी रहेगी नजर
आरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि त्योहार पर प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से दलाल तत्काल टिकटों में सेंधमारी करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में गिरफ्तार किए गए दलालों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इन पर भी नजर रखी जाएगी।
 

यहां इतनी हैं तत्काल सीटें

लखनऊ-दिल्ली-1,850
लखनऊ-मुंबई -1,600
लखनऊ-हावड़ा- 1,050
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed