Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : Yogi and Mayawati attack SP's manifesto; IPS officers transferred; tenure of Gram Panchayats extended.

UP Big News: सपा के घोषणा पत्र पर योगी-मायावती हमलावर, 28 आईपीएस के तबादले, ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ा

Fri, 27 Nov 2026 05:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 27 Nov 2026 05:41 PM IST
सार

यूपी में सपा की ओर से विधानसभा चुनाव 2027 का घोषणा पत्र जारी होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज रही। वहीं, 28 आईपीएस अफसरों के तबादले और ग्राम पंचायतों के कार्यकाल बढ़ाने को लेकर भी निर्णय लिए गए। वहीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की हालत अब काफी मजबूत है पार्टी 105 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
UP : Yogi and Mayawati attack SP's manifesto; IPS officers transferred; tenure of Gram Panchayats extended.
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी चुनाव को लेकर जारी किए गए सपा के घोषणा पत्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती दोनों हमलावर रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तब क्या किया? जो अब करोगे। वहीं, मायावती ने सपा के घोषणा पत्र को 'थोथा चना बाजे घना' करार दिया है। वहीं, अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए उनकी सोच को विनाशकारी कहा है। एक अन्य बड़ी खबर, प्रदेश में शुक्रवार को 28 आईपीएस अफसरों के तबादले करते हुए कमिश्नर व कई जिलों के कप्तानों को बदल दिया गया है। वहीं, ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। यूपी में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने बढ़ा दिया गया है। उधर, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर मची रार को लेकर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस यूपी में 105 से भी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन


सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले- नौजवान पूछता है कि जब सरकार में थे, तब क्या किया था? जो अब करोगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज नौजवान पूछता है कि जब आप सरकार में थे, तब क्या किया था? अब क्या करोगे? पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


अखिलेश के घोषणा पत्र पर मायावती का तंज, बोलीं- चुनावी छलावे से सावधान रहें; प्रण-पत्र भी कोरा हवाहवाई
मायावती ने समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र पर निशाना साधते हुए उसे चुनावी छलावा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के हितों के बजाय धन्नासेठों को प्राथमिकता देती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश का योगी पर तंज, बोले- मुख्यमंत्री की प्रिय मशीन बुलडोजर है, उनकी सोच विनाशकारी है
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रिय मशीन बुलडोजर है और उनकी सोच विनाशकारी है। बुलडोजर के जरिए जनता को डराया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी में 28 आईपीएस अफसरों के तबादले: जे. रविंदर गौड़ नोएडा के पुलिस कमिश्नर, लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद की कमान
यूपी में शुक्रवार को बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज के कमिश्नर समेत कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं। रमित शर्मा लखनऊ के एडीजी जोन और प्रभाकर चौधरी आईजी रेंज नियुक्त किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 

यूपी: ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी, छह महीने तक प्रधान संभाले रखेंगे इसकी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने के बाद ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने और बढ़ा दिया गया है। मौजूदा प्रधान इस अवधि में जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। मतदाता सूची का अद्यतन और पिछड़ा वर्ग आरक्षण संबंधी रिपोर्ट तैयार नहीं होने से चुनाव प्रक्रिया में देरी हुई है। गांवों में नई सरकार के गठन का इंतजार बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर


सांसद इमरान बोले: यूपी चुनाव में कांग्रेस 105 से ज्यादा सीटों पर लड़ेगी, 2017 में भी हम इतने पर ही लड़े थे
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी 105 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सपा नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। वह अपनी पार्टी की बात मजबूती से रखते रहेंगे और भाजपा के खिलाफ ईमानदारी से लड़ाई लड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed