Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav takes a dig at the BJP, says the public now knows the truth about you; a 'PDA' government w

यूपी: अखिलेश का योगी पर तंज, बोले- मुख्यमंत्री की प्रिय मशीन बुलडोजर, भाजपा आयोग से मिलकर बनवा रही फर्जी वोट

Fri, 27 Nov 2026 02:07 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 27 Nov 2026 02:07 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और किसानों की समस्याओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav takes a dig at the BJP, says the public now knows the truth about you; a 'PDA' government w
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रिय मशीन बुलडोजर है और उनकी सोच विनाशकारी है। बुलडोजर के जरिए जनता को डराया जा रहा है। अखिलेश ने नोएडा के विकास को लेकर कहा कि शहर और बेहतर बने, इसके लिए ठोस प्रबंधन की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कारण राजनीतिक प्रदूषण भी बढ़ा है। सपा अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने के इच्छुक लोगों को लेकर कहा कि सेवा करने वालों के लिए दरवाजे खुले हैं।

विज्ञापन


लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा का सच जान चुकी है और अब प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक और धार्मिक विवादों के बजाय रोजगार, निवेश और आम लोगों की आर्थिक परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान को कमजोर किए जाने का आरोप भी लगाया। डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। अखिलेश ने दोहराया कि समाजवादी पार्टी अयोध्या के लोगों के साथ खड़ी है और भाजपा सरकार को अपने विकास संबंधी दावों पर जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

आयोग के आंकड़े और मुख्यमंत्री के बयान में अंतर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची और विशेष पुनरीक्षण को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आयोग से मिलकर फर्जी वोट बनवा रही है। अखिलेश ने कहा कि आयोग के मुताबिक 2.5 करोड़ मतदाता गायब हैं, जबकि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि 1.27 करोड़ हिंदू गायब हैं। उन्होंने सवाल किया कि इनमें झूठ कौन बोल रहा है?

अखिलेश ने दावा किया कि फॉर्म-6 में 22 गुना वृद्धि हुई है। उनके मुताबिक भाजपा फर्जी वोट बनवाने के लिए आयोग के साथ मिलकर काम कर रही है और इसी वजह से 2.5 करोड़ मतदाताओं के गायब होने की बात को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता मतदाता सूची के काम में लगे हैं और पार्टी इस प्रक्रिया पर नजर रख रही है।
 

बुलडोजर से मौतों पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने बुलडोजर कार्रवाई के दौरान जान जाने की घटनाओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं में मौत होने पर एफआईआर कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराई गई, जबकि मुख्यमंत्री खुद मामले दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें बाध्य न करे।

उन्होंने ऐसी ही एक घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को मदद न मिलने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि पांच लाख रुपये की सहायता दी गई है। उन्होंने अर्जुनगंज में हुए हादसे के पीड़ितों को भी सरकार से मदद देने और रायबरेली की घटना में कार्रवाई करने की मांग की।

यूपी में 55,584 फर्जी वोटर जुड़वाए गए, बात नहीं सुनी तो आंदोलन करेंगे

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में फर्जी मतदाताओं के नाम जुड़वाए जा रहे हैं। अखिलेश ने दावा किया कि 55,584 फर्जी वोटर जुड़वाए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो पार्टी इस मुद्दे पर आंदोलन का रूप अपनाएगी।

अखिलेश ने सवाल उठाया कि जब मतदाता सूची से वोटर गायब हो रहे थे तो एसआईआर क्यों कराया जा रहा था? उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में पहले वोट कम हुए थे, वहां अब फिर मतदाताओं की संख्या बढ़ रही है। उनके मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में जहां वोट कम हुए थे, वहां दो लाख से अधिक फर्जी वोटर जुड़वाए गए हैं। उन्होंने इसके पीछे भाजपा के लोगों का हाथ होने का आरोप लगाया।

 

ड्राफ्ट सूची में डुप्लीकेट विवरण पर सवाल

सपा अध्यक्ष ने मिल्कीपुर की मतदाता सूची का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें नामों के साथ 'श्री' और 'श्रीमती' लिखा हुआ है। उन्होंने डुप्लीकेट विवरण होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे नाम अब भी ड्राफ्ट सूची में मौजूद हैं।

अखिलेश ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आयोग ट्रांसफर और पोस्टिंग के मामलों पर ध्यान नहीं दे रहा है। उनका आरोप था कि पीडीए वर्ग के लोगों को इस प्रक्रिया में जिम्मेदारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed